चालक की लापरवाही से बच्ची की मौत 

चालक की तलाश शुरू की

चालक की लापरवाही से बच्ची की मौत 
मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने जख्मी बच्ची प्ररेणा शेखावत को सीकर रोड स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।

जयपुर। विश्वकर्मा इलाके में रोड नंबर 15 के पास स्कूल वैन के चालक ने लापरवाही से वैन का दौड़ाकर 6 साल की बच्ची को कुचल दिया। मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने जख्मी बच्ची प्ररेणा शेखावत को सीकर रोड स्थित हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दुर्घटना थाना पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की। जांच अधिकारी फूलचंद ने बताया कि प्ररेणा रोड नंबर 15 के पास की शांति ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी। रोजाना की तरह सुबह भाई सुशांत सिंह के साथ स्कूल गई थी। दोपहर में करीब 3 बजे वापस लौटी तो सुशांत उतरकर आगे निकल गया और प्ररेणा उतरी तो चालक ले लापरवाही वैन दौड़ा दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी महाराष्ट्र की सियासत में राउत का सनसनीखेज दावा, फडणवीस को प्रधानमंत्री का उत्तराधिकारी बनाने की तैयारी
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि आरएसएस महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को दिल्ली बुलाकर उप-प्रधानमंत्री...
हांडीपुरा में देर रात दो बघेरों की दस्तक : CCTV में कैद हुई आवाजाही, पानी की टंकी के आसपास घर के कैमरे में रिकॉर्ड हुए दोनों बघेरे
ट्रंप को बड़ा झटका, अमेरिकी न्यायाधीश ने लगाई जन्मसिद्ध नागरिकता सीमित करने पर रोक
वाणिज्यिक कर विभाग ने 3 सप्ताह में 44 वाहन पकड़े, जानें पूरा मामला
दिल्ली: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की किरण सिंह देव से मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल
मद्रास हाईकोर्ट में तमिल को मुख्य भाषा बनाने की मांग, तमिलनाडु विधानसभा ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव किया पारित
एसएमएस अस्पताल : फोर्थ क्लास कर्मचारी धरने पर बैठे, वार्ड बॉय का काम देने पर जताया विरोध