सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, विकास की तेज गति और हमारी नीति से युवाओं को कराएं रूबरू 

आज हमारा प्रदेश 30 योजनाओं में अग्रणी 

सरकार की तीसरी वर्षगांठ पर जयपुर में होगा भव्य आयोजन, विकास की तेज गति और हमारी नीति से युवाओं को कराएं रूबरू 
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आगामी समय में भी विकास की इस निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन के अनुरूप कार्य किया जाएगा।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने युवा, महिला, किसान और गरीब के कल्याण और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। आगामी समय में भी विकास की इस निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित राजस्थान के विजन के अनुरूप कार्य किया जाएगा। इस विजन को राज्य सरकार अपनी तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जयपुर में भव्य आयोजन कर जनता के सामने रखेगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, रोजगार, पर्यावरण, उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री विकसित ग्राम शहरी वार्ड अभियान के माध्यम से वर्ष 2047 तक गांव और शहरों के समग्र विकास का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। आज हमारा प्रदेश 30 योजनाओं में अग्रणी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान इन सभी उपलब्धियों को दर्शाते हुए विकास की तेज गति और हमारी नीतियों को आमजन तक अधिक से अधिक पहुंचाने की रूपरेखा तैयार की जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां! सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां!
ब्रिटेन में चोरों ने सोना-चांदी नहीं, हजारों चींटियों का पूरा घोंसला चुरा लिया। दक्षिणी डेवोन के नेचर रिजर्व से दुर्लभ...
धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार पेश किए गिफ्ट कॉइन एन्वलप, 999 शुद्धता के 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्कों की मिलेगी रेंज
अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! अब 75% अग्निवीरों को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, नियमित भर्ती का भी मिलेगा मौका
दीपावली पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाया नोट एवं सिक्का विनिमय मेला, ग्राहकों और आमजन को उपलब्ध कराए नए व स्वच्छ नोट एवं सिक्के
जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
ईरान ने खोला होर्मुज का रास्ता : बिना रोक-टोक गुजर सकेंगे भारतीय जहाज, चीन के लिए भी खोले दरवाजे