जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बरामदगी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी

जयपुर में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का प्रवर्तन अधिकारी एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के प्रवर्तन अधिकारी सोनू मौर्य को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने फर्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने और बैंक खाते फ्रीज न करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ, जयपुर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुए आरोपी  सोनू मौर्य, प्रवर्तन अधिकारी, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, जयपुर को एक लाख रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस  गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी फर्म में कार्यरत कार्मिकों का पीएफ जमा नहीं करवाने के संबंध में उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज नहीं करने तथा बैंक खाते फ्रीज नहीं करने की एवज में आरोपी श्री सोनू मौर्य द्वारा दो लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है।

उक्त शिकायत पर  रिश्वत मांग का सत्यापन करवाया गया, जिसमें आरोपी द्वारा एक लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग करना पाया गया। आज आरोपी ने परिवादी की फर्म के सीए की मौजूदगी में सह-परिवादी से मांग के अनुसार एक लाख रुपये रिश्वत राशि प्राप्त की, जिसे एसीबी टीम द्वारा बरामद कर लिया गया। एसीबी के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन में एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ के श्री मनोज कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा ट्रैप कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू मौर्य को एक लाख रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस  स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस. परिमला  के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लगा नोट एक्सचेंज मेला, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में लगा नोट एक्सचेंज मेला, ग्राहकों को मिले नए नोट और सिक्के
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के तहत बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया की जवाहर नगर शाखा में नोट एक्सचेंज...
सीएम रेखा गुप्ता का दावा, दिल्ली को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही सरकार
सोना-चांदी छोड़िए, इंग्लैंड में चोर उड़ा ले गए 5 हजार चींटियां!
धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश का हमला, बोले-ब्रज और अवध में नहीं मिलेगी एंट्री, यूपी-एमपी सीमा पर लगे प्रतिबंध का बोर्ड
सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी ने पहली बार पेश किए गिफ्ट कॉइन एन्वलप, 999 शुद्धता के 1, 2 और 5 ग्राम के सिक्कों की मिलेगी रेंज
अग्निवीरों की बल्ले-बल्ले! अब 75% अग्निवीरों को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, नियमित भर्ती का भी मिलेगा मौका
दीपावली पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने लगाया नोट एवं सिक्का विनिमय मेला, ग्राहकों और आमजन को उपलब्ध कराए नए व स्वच्छ नोट एवं सिक्के