मुख्यमंत्री ने टोक्यो में जापान सरकार के अर्थ, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ईशी ताकु से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री ने टोक्यो में जापान सरकार के अर्थ, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ईशी ताकु से की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जापान दौरे के दौरान गुरुवार को 'राइजिंग राजस्थान' इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ में टोक्यो में जापान सरकार के अर्थ, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ईशी ताकु से शिष्टाचार भेंट की।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जापान दौरे के दौरान गुरुवार को 'राइजिंग राजस्थान' इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के संदर्भ में टोक्यो में जापान सरकार के अर्थ, व्यापार एवं उद्योग उप मंत्री ईशी ताकु से शिष्टाचार भेंट की। इस सुअवसर पर उन्हें 'राइजिंग राजस्थान' इन्वेस्टमेंट समिट में सादर आमंत्रित किया तथा दोनों देशों के मध्य आर्थिक सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान, सांस्कृतिक संबंधों के सुदृढ़ीकरण एवं व्यापारिक अवसरों के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की।

टोक्यो में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
मुख्यमंत्री ने टोक्यो के एडोगावा के फ्रीडम प्लाजा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सीएम ने कहा कि पूज्य बापू जी का जीवन सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित था, जो आज भी दुनिया भर में प्रेरणा का स्रोत हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच
आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Gold & Silver Price: चांदी 800 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए सस्ता
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का सीधा प्रसारण रोकने की गुहार ठुकराई
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा, वादाखिलाफी से बैशाखियों पर आई सरकार: पूनियां
मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं 
आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल बोली- आतंकवादी को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को सीएम बनाना दुखद