सीबीएसई ने नहीं की पाठ्यक्रम में कटौती, सूचनाओं का किया खंडन

वेटेज की शुरुआत की सूचनओं को खारिज कर दिया है

सीबीएसई ने नहीं की पाठ्यक्रम में कटौती, सूचनाओं का किया खंडन
र्ड की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनी परीक्षा प्रणाली एवं आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली में इस तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 15% तक की कटौती और 40% आंतरिक मूल्यांकन वेटेज की शुरुआत की सूचनओं को खारिज कर दिया है। ऐसा बताया जा रहा था कि इंदौर में समिट में यह घोषणा की गई थी, जिसका उद्देश्य गहन अध्ययन को प्राथमिकता देना और रटने की आदत को कम करना था। इसके तहत बोर्ड ने 10वीं और 12वीं के पाठ्यक्रम में 15 फीसदी की कटौती की है। 

बोर्ड की ओर से जारी नोटिस में लिखा है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनी परीक्षा प्रणाली एवं आंतरिक मूल्यांकन प्रणाली में इस तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और ना ही इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना जारी की गई है। अत: बोर्ड द्वारा उपर्युक्त सूचना का खंडन किया जाता है।

Tags: CBSE

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप सुंधाशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्र हितों की बात करने वाले रांची के प्रदर्शन पर क्यों हैं चुप
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने रांची में आंदोलनरत छात्रों के मुद्दे पर चुप्पी साधने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी...
वाणिज्यिक कर विभाग की कार्रवाई : सात जिलों में फर्जी बिलिंग और अपात्र आईटीसी के मामले उजागर
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा योजनाएं चुपचाप खत्म कर रही है
सीएम रेखा गुप्ता का छात्राओं के लिए बड़ा कदम: कक्षा नौ की छात्राओं को बांटी साइकिलें, बोलीं- बेटियों की पढ़ाई में दूरी और परिवहन नहीं बनेगा बाधा 
पेलेट गन के इस्तेमाल पर गरमाई सियासत: K.C. Venugopal ने की लोकसभा अध्यक्ष से गृह मंत्री को बुलाने की मांग, दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन
जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए 110 फिल्में नामांकित, 47 देशों से आई थीं 527 एंट्री
पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार, एटीएम हैंग कर साढ़े चार लाख रुपए निकाले पांच साल से फरार दो इनामी आरोपी गिरफ्तार