इजरायल और हिजबुल्लाह युद्ध विराम समझौता, 60 दिन का सीजफायर मंजूर 

60 दिवसीय युद्धविराम समझौता बुधवार को करीब 4 बजे होगा लागू

इजरायल और हिजबुल्लाह युद्ध विराम समझौता, 60 दिन का सीजफायर मंजूर 

लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 60 दिवसीय युद्धविराम समझौता बुधवार को स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के करीब चार बजे 'स्थायी रूप से' प्रभावी होगा

वाशिंगटन। लेबनान में इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 60 दिवसीय युद्धविराम समझौता बुधवार को स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के करीब चार बजे 'स्थायी रूप से' प्रभावी होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने मंगलवार को कहा,“आज हुए समझौते के तहत स्थानीय समयानुसार बुधवार तड़के करीब चार बजे से लेबनान-इजरायल सीमा पर लड़ाई समाप्त हो जाएगी।” उन्होंने कहा, “यह समझौता शत्रुता को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बनाया गया है। हिज़्बुल्लाह और अन्य आतंकवादी संगठनों के बचे हुए लोगों को अनुमति नहीं दी जाएगी।” बाईडेन ने कहा- “अगले 60 दिनों में, इजरायल धीरे-धीरे अपनी शेष सेना वापस ले लेगा और दोनों पक्षों के नागरिक जल्द ही सुरक्षित रूप से अपने समुदायों में वापस लौट सकेंगे और अपने घरों का पुनर्निर्माण शुरू कर सकेंगे।”

राष्ट्रपति ने कहा- कि इजरायली कैबिनेट ने मंजूरी दी कि इजरायल के पास ‘आत्मरक्षा का अधिकार है’ यदि हिजबुल्लाह या कोई और नव घोषित समझौते को तोड़ता है तो अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक,उसको आत्मरक्षा करने का अधिकार होगा। वहीं, नेतन्याहू ने कहा कि अगर हिजबुल्लाह समझौते का उल्लंघन करता है तो हम फिर से हमला करेंगे।

संयुक्त राष्ट्र समझौता स्वागतसंरा प्रमुख ने इजरायल लेबनान युद्धविराम समझौते का किया स्वागत
महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम की घोषणा का स्वागत किया है। उनके प्रवक्ता ने मंगलवार को एक बयान में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को उम्मीद है कि यह समझौता दोनों देशों के बीच जारी हिंसा, विनाश और पीड़ा को समाप्त कर सकता है।

गुटेरेस ने पार्टियों से आग्रह किया कि वे इस समझौते के तहत की गई अपनी सभी प्रतिबद्धताओं का पूरी तरह से सम्मान करें और उन्हें तेजी से लागू करें तथा सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 (2006) के पूर्ण कार्यान्वयन की दिशा में तत्काल कदम उठाएं। बयान के अनुसार, लेबनान के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष समन्वयक और यहां संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) दोनों अपने-अपने शासनादेशों के अनुरूप, इस समझौते के कार्यान्वयन का समर्थन करने के लिए तैयार हैं।

Read More देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, बोले-पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थ के रूप में पेश करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव का बयान इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की घोषणा के कुछ घंटों बाद आया कि देश की सुरक्षा कैबिनेट ने हिजबुल्लाह के साथ युद्धविराम समझौते को मंजूरी

Read More अमेरिकी नौसेना युद्धपोत यूएसएस त्रिपोली पहुंचे: अमेरिका कर रहा ईरान में ज़मीनी अभियान की बड़ी तैयारी, क्या ट्रंप देंगे पेंटागन की योजनाओं को मंजूरी ?

Tags: israel

Post Comment

Comment List

Latest News

कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ कृषि नीतियों के कारण किसान, व्यापारी और मजदूर परेशान : सैलजा ने सरकार पर लगाया छोटे व्यापारी और आढ़ती के कमजोर होने का आरोप, कहा- किसानों पर बढ़ाया जा रहा नियमों का बोझ
चंडीगढ़ में पूर्व मंत्री कुमारी सैलजा ने घरौंडा अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, आढ़तियों और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं।...
सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल
3डी प्रिंटिंग तकनीक से जटिल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी : सामान्य सर्जरी से कहीं अधिक चुनौतीपूर्ण था केस, अपनी जगह से खिसक गया था कृत्रिम कप
जयपुर सर्राफा बाजार में कोई उतार चढ़ाव नहीं : सोना और चांदी की कीमतें यथावत, जानें क्या है भाव
कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार को घेरा : जमीनी स्तर की आवाजों की अनदेखी करने का लगाया आरोप, जयराम ने कहा- आदिवासी सुमदायों पर पड़ सकता है बुरा असर
वाहन चोरों का तांडव : अस्पताल से बस स्टैंड तक चोरी ही चोरी, शहर में दहशत
रिपोर्ट में खुलासा : ईरान युद्ध में अब तक 365 अमेरिकी जवान घायल, 13 सैनिकों की मौत