इज्जत के लिए रिश्ते का खून : मां ने पैर पकड़े, भाई ने बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया

इज्जत के लिए रिश्ते का खून : मां ने पैर पकड़े, भाई ने बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया

मारने के बाद लड़की के सिर के साथ सेल्फी भी ली, प्रेम विवाह करने से थे नाराज

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय लड़की ने परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी कर ली। उसके 17 वर्षीय भाई को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने अपनी मां के साथ मिलकर अपनी बड़ी बहन का गला काट दिया। वारदात के समय मां ने लड़की के पैर पकड़ लिए और भाई ने सिर धड़ से अलग कर दिया। दोनों ने गला काटने के बाद लड़की के सिर के साथ सेल्फी भी ली। घटना रविवार शाम को लाड़गांव शिवार गांव में हुई। आरोपी युवक का नाम संकेत संजय मोटे और महिला का नाम शोभा है। आरोपी संकेत बहन से इतना नाराज था कि उसने बहन को जान से मारने के बाद उसका सिर धड़ से अलग किया। यही नहीं, वारदात के बाद भाई हाथ में खून से सना बहन का सिर थामे घर के बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वह खत्म हो चुकी है।

आशीर्वाद देने घर गए थे

पुलिस ने बताया कि लड़की अपने कॉलेज में साथ पढ़ने वाले लड़के से प्यार करती थी। दोनों एक-दूसरे से शादी करने के लिए घर से भाग गए और कई महीनों तक गायब रहे। इस बीच दोनों ने शादी भी कर ली। कुछ दिन पहले दोनों के घर के बारे में लड़की की मां और भाई को पता चला था। दोनों लड़की से मिलने और आशीर्वाद देने उसके घर गए थे।

खुद थाने में किया सरेंडर

पुलिस ने बताया कि रात में लड़की के भाई और मां ने मिलकर उसका गला काट दिया। दोनों ने लड़की के कटे हुए सिर के साथ सेल्फी भी ली। हत्या के बाद मां-बेटे थाने पहुंकर पुलिस के सामने गुनाह कबूल किया और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल पूर्व सैनिकों के सम्मान में ‘ऑनर रन’ मैराथन : CM बोले— जवानों का त्याग ही हमारी सुरक्षा की ढाल
अल्बर्ट हॉल रविवार सुबह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। मौका था दक्षिण पश्चिमी कमान की ओर से पूर्व...
मेटल मजदूरों को 15 लाख मुआवजा देने तक सड़कों पर लड़ाई लड़ेंगे: खाचरियावास
ऑटो चालक ने बरती लापरवाही तो सवारी ने कराया मुकदमा दर्ज
गोवा अग्निकांड पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक सहायता देने का एलान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया बी आर ओ की पांच हजार करोड़ रूपये की 121 परियोजनाओं का उद्घाटन
इंस्टाग्राम फ्रेंडशिप बनी ब्लैकमेलिंग का जाल: युवती ने लिव-इन का झांसा देकर 10 लाख की मांग
डे 2 राउंड-अप: जयगढ़ हेरिटेज फेस्टिवल 2025 ने जयपुर में अपने सांस्कृतिक संवाद को विस्तार दिया