डॉ.प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए

बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष बने डॉ. प्रेम कुमार

डॉ.प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए
पटना में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. प्रेम कुमार सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। प्रोटेम स्पीकर ने बताया कि उनके खिलाफ कोई नामांकन नहीं हुआ। चयन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने उन्हें अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुँचा सम्मान दिया।

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ.प्रेम कुमार मंगलवार को सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। बिहार विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने भोजनावकाश से पहले सर्वसम्मति से प्रेम कुमार के इस पद पर चुने जाने की घोषणा की। श्री यादव ने कहा कि श्री कुमार के खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नही किया है, इसलिए उन्हें सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।

प्रेम कुमार के अध्यक्ष चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद ) नेता  तेजस्वी यादव उन्हें आदर के साथ अध्यक्ष के लिए निर्धारित की कुर्सी तक ले गए।

इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रेम कुमार का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया और संसदीय मामलों के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने उनके प्रस्ताव का अनुमोदन किया। प्रोटेम स्पीकर श्री यादव ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रेम कुमार के पक्ष में चार प्रस्ताव पेश किए गए। प्रस्तावकों में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, मंत्री श्रवण कुमार और विधायक संजय सरावगी के नाम शामिल हैं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्री कुमार के राज्य विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि वह सभी सदस्यों के बहुत आभारी हैं, जिन्होंने सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुनने का फैसला किया।  उन्होंने कहा कि एक मंत्री के तौर पर प्रेम कुमार का योगदान बहुत सरहनीय रहा है और उम्मीद है कि अध्यक्ष के तौर पर भी उनके लंबे अनुभव से सदन को फायदा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि विधानसभा के सभी सदस्य सदन को सुचारू रूप से चलाने में श्री  कुमार का सहयोग करेंगे।

Read More युवाओं पर लाठीचार्ज के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस; दोषियों पर कार्रवाई की मांग

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नए अध्यक्ष प्रेम कुमार को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें सदन में विपक्ष के नेता, मंत्री और पार्टी के संगठन का  लंबा अनुभव हासिल है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेम कुमार को अनुभव की किताब बताया और उम्मीद जताई कि उनके रहते सदन की पवित्रता बनी रहेगी।

Read More NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, 4 जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति



Read More अलर्ट! बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का संवेदनशील डेटा लीक होने का दावा, RBI और साइबर एजेंसियों से जांच की मांग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
जयपुर दक्षिण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अधीक्षक अभियंता साउथ, जेसीसी साउथ और जेपीडीसी साउथ के...
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम