जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुलवामा हमले की साजिश में शामिल जैश का आतंकी लंबू ढेर

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुलवामा हमले की साजिश में शामिल जैश का आतंकी लंबू ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से एक की पहचान जैश से जुड़े टॉप मोस्ट वांटेड पाकिस्तानी आतंकवादी लंबू के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने शनिवार तड़के मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया। इनमें से एक की पहचान जैश से जुड़े टॉप मोस्ट वांटेड पाकिस्तानी आतंकवादी लंबू के रूप में हुई है, जबकि दूसरे आतंकी की पहचान की जा रही है। कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों को बिना किसी नुकसान के अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए बधाई दी है। विजय कुमार ने बताया कि लंबू का असली नाम मोहम्मद इस्माइल अल्वी है। उसे अदनान और सैफुल्ला नाम से भी जानते हैं। कुमार के मुताबिक लंबू जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर का रिश्तेदार था। वह 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले साजिश और योजना में शामिल था, जिसमें 40 जवान शहीद हुए थे। एनआईए द्वारा पेश चार्जशीट में उसका नाम शामिल था।

पुलिस ने बताया कि पुलवामा के नागबेरन-तरसार त्राल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान दल तथा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के जवान जब जंगल की ओर बढ़ रहे थे, तो वहां छुपे हुए आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि डाचीगाम जंगल क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए, जिनसे 1 एके और एक M-4 बरामद किया गया है। सुरक्षा बलों का सर्च अभियान अभी भी जारी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार दिन में रेकी कर रात में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार
जयपुर की हरमाड़ा थाना पुलिस ने दिन में कॉलोनियों की रेकी कर रात में सूने मकानों, दुकानों और गार्डनों में...
RG कर हत्याकांड : निर्मल घोष की गिरफ्तारी पर थाने से लेकर अदालत तक विरोध, प्रदर्शनकारियों ने मारे थप्पड़; फेंके अंडे
विदेश से एमबीबीएस, जयपुर में चरस का कारोबार! डॉक्टर समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, पांच लाख की चरस और तस्करी में इस्तेमाल गाड़ी बरामद
जयपुर जिले की निकायों के वार्डों की आरक्षण लॉटरी 17 को
मायावती का स्वतंत्रता दिवस पर संदेश : संविधान की भावना से काम करें संवैधानिक संस्थाएं, तभी मिलेगा आजादी का असली लाभ
रील बनाने को लेकर दो नाबालिग दोस्तों में विवाद, एक दोस्त ने दूसरे को देसी कट्टे से मारी गोली; अस्पताल में दम तोड़ा 
स्वतंत्रता दिवस पर जूली का हमला : ‘वोट चोरी’ से लेकर संविधान कमजोर करने तक, मोदी सरकार की यही उपलब्धि