मोदी ने भारत में मानव केन्द्रित विकास का दिया मॉडल : अमित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण, सुरक्षा, समृद्धि, शिक्षा, संस्कृति के अधिष्ठान पर जनता का हित करने वाली नीतियों के साथ भारत में मानव केन्द्रित विकास का शानदार मॉडल दिया है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीब कल्याण, सुरक्षा, समृद्धि, शिक्षा, संस्कृति के अधिष्ठान पर जनता का हित करने वाली नीतियों के साथ भारत में मानव केन्द्रित विकास का शानदार मॉडल दिया है। गृह मंत्री अमित यहां रामभाऊ म्हालिगी प्रबोधिनी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह विचार व्यक्त किया। अमित ने मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री के तौर पर प्राप्त उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया।
अमित ने कहा कि मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शासन से जुड़े अनेकानेक प्रयोग किये और उनकी सफल परिणति के कारण देश में गुजरात मॉडल की चर्चा होने लगी। इस समय भ्रष्टाचार चरम पर था7 आंतरिक सुरक्षा खतरे में थी और लगता था कि लोकतंत्र विफल हो जाएगा। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। इसके बाद देश में परिवर्तन दिखाई देने लगा और जनता का आक्रोश आशा में बदलने लगा।

Comment List