सोनिया का तंज : मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण घिर गया है देश

सोनिया का तंज : मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति के कारण घिर गया है देश
मोदी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष को साथ नहीं लेकर चलने पर अड़े हुए है - सोनिया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेश नीति को लेकर कड़ा हमला करते हुए शनिवार कहा कि मोदी सरकार की कमजोर नीति के कारण सीमा पर खतरा पैदा हो गया है और  मोदी महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष को साथ नहीं लेकर चलने पर अड़े हुए है। गांधी ने शनिवार को यहां कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश नीति के मामले में देश की हमेशा मजबूत स्थिति रही है लेकिन मोदी सरकार ने उसे कमजोर कर दिया है और हमारी इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए चीन सीमा पर घुसपैठ कर रहा है।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इसमें आश्चर्य की बात यह है कि चीन हमारी सीमा में घुस चुका है और प्रधानमंत्री ने देश की जनता से असत्य बोला है कि सीमा पर कोई घुसपैठ नहीं हुई है। गांधी ने किसानों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि देश के किसान तथा किसान संगठन लगातार कृषि विरोधी तीन काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन सरकार अपने कुछ चुने हुए पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए उनकी मांग नहीं मान रही है। उन्होंने कहा कि सबसे घृणित कृत्य हाल के दिनों में लखीमपुर खीरी में हुआ जहां किसानों को गाड़ी से कुचला गया है।


उन्होंने जम्मू कश्मीर का मुद्दा भी उठाया और कहा कि सरकार की जम्मू कश्मीर को लेकर नीति स्पष्ट नहीं है। आतंकवादी घटनाएं इस बीच बढ़ गई है और सरकार वोट की राजनीति के लिए समुदाय विशेष को निशाना बनाकर काम कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार की आर्थिक नीतियों को लेकर भी आलोचना की और कहा कि देश की आर्थिक स्थिति इस सरकार की कमजोर नीति के कारण डांवाडोल हो गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर है और पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और सरकार उसे नियंत्रित करने के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत