अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों को केंद्रीय पुलिस बलों में प्रथमिकता

यह योजना दूरदर्शी और और युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है : अमित शाह

 अग्निपथ योजना के तहत अग्नि वीरों को केंद्रीय पुलिस बलों में प्रथमिकता
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्नि वीरों को केंद्रीय पुलिस बलों तथा असम राइफल्स में भर्ती के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि अग्निपथ योजना के तहत तीनों सेनाओं में चार वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्नि वीरों को केंद्रीय पुलिस बलों तथा असम राइफल्स में भर्ती के मामले में प्राथमिकता दी जाएगी। शाह ने ट्वीट कर अग्नीपथ योजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह योजना दूरदर्शी और और युवाओं का भविष्य उज्जवल बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि  गृह मंत्रालय ने अग्नि वीरों को चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में भर्ती के मामले में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा, ''अग्निपथ योजना युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए नरेंद्र मोदी जी का एक दूरदर्शी व स्वागत योग्य निर्णय है। इसी संदर्भ में आज गृह मंत्रालय ने इस योजना में चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को केंद्रीय पुलिस बलों और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय के इस निर्णय से 'अग्निपथ योजना से प्रशिक्षित युवा आगे भी देश की सेवा और सुरक्षा में अपना योगदान दे पायेंगे। इस निर्णय पर विस्तृत योजना बनाने का काम शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने तीनों सेनाओं में जवानों की भर्ती के लिए अग्निपथ नाम की नई योजना शुरू करने को मंजूरी दी थी।

Read More केजरीवाल की​ टिप्पणी पर प्रवेश वर्मा का पलटवार, बोले- सरकारी काम में बाधा नहीं होगी बर्दाश्त, आप विधायक और कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप

 

Read More भूत का रूप धारण कर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
वायदा बाजार में नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव गिरे। चांदी 1,900 रुपए टूटकर 2,27,800...
फॉरेक्स मार्केट अपडेट: डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर 96.41 के स्तर पर
शक्ति दिवस का आयोजन : बच्चों, किशोरियों और महिलाओं की एनीमिया स्क्रीनिंग, जांच और उपचार के साथ आयरन टेबलेट्स का वितरण
एमपीएससी विवाद बढ़ा : रोहित पवार ने दी इस्तीफे की धमकी, महाराष्ट्र सरकार पर लगाया 'अहंकार के खेल' का आरोप
सड़क सुधार से बदलेगी ग्रामीण तस्वीर, मुख्यमंत्री-  सड़कों के कायाकल्प से गांव, बाजार और शहर होंगे विकास से कनेक्ट
चूड़ियों से रोड रोलर तक : गांव की सरकार चुनने निकलेंगे तो दिखेंगे ये अजब-गजब निशान, पढ़े पूरी खबर
त्रिपुरा पुलिस को बड़ी कामयाबी: बांग्लादेश का पीसीजेएसएस कमांडर गिरफ़्तार, दो साथी मौके से फरार