पहाड़ों को चीरकर तैयार हुई 51.38 किमी लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन : 48 सुरंग और 142 ब्रिज, 8000 करोड़ रुपए लागत

भारतीय रेलवे के लिए मील का पत्थर

पहाड़ों को चीरकर तैयार हुई 51.38 किमी लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन : 48 सुरंग और 142 ब्रिज, 8000 करोड़ रुपए लागत

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और देश के कोने-कोने में फैला है। लेकिन, एक राज्य ऐसा है जो अब तक रेल सेवा से नहीं जुड़ा है

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है और देश के कोने-कोने में फैला है। लेकिन, एक राज्य ऐसा है जो अब तक रेल सेवा से नहीं जुड़ा है। दरअसल, मिजोरम, भारत के पूर्वोत्तर में स्थित सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है लेकिन रेल नेटवर्क से कटा हुआ। हालांकि, अब मिजोरम की राजधानी आइजोल आजादी के बाद पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ने के लिए तैयार है। क्योंकि, 8,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बनी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन जल्द ही शुरू होने वाली है। 51.38 किलोमीटर लंबी बैराबी-सैरांग रेलवे लाइन को भारतीय रेलवे का इंजीनियरिंग चमत्कार माना जा रहा है। बैराबी-सैरांग रेल लाइन आइजोल से 12 किलोमीटर दूर स्थित है। यह रेल लाइन दो प्लेटफार्मों, तीन पटरियों और आधुनिक सुविधाओं के साथ आइजोल के लिए रेल गेटवे का काम करेगी। क्या आप जानते हैं इस रेल लाइन को बनाने में कितना समय लगा और इसकी क्या विशेषताएं हैं।

भारतीय रेलवे के लिए मील का पत्थर
 बैराबी-सैरांग रेल लाइन में कुल 48 सुरंगों का निर्माण किया गया है, जिनकी संयुक्त लंबाई 12 किलोमीटर से अधिक है।  इस रेल लाइन पर बड़े और छोटे 142 ब्रिज बनाए गए हैं। 104 मीटर की ऊंचाई के साथ, इस रेलवे लाइन पर स्थित एक पुल, कुतुब मीनार से भी ऊँचा है। यह अपने सेक्शन का सबसे ऊंचा पुल और भारतीय रेलवे का दूसरा सबसे ऊंचा ब्रिज भी है।  खास बात है कि इस रेल लाइन को अन्य परिवहन साधनों के साथ इंटीग्रेड करने के लिए पांच सड़क, ओवरब्रिज और 6 अंडरपास रोड भी बनाए गए हैं।

रेल लाइन से क्या फायदे होंगे
एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि नई रेलवे लाइन के कारण आइजोल और सिलचर के बीच सड़क मार्ग से यात्रा का समय सात घंटे से घटकर ट्रेन से सिर्फ़ 3 घंटे रह जाएगा। 

इस रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार 100 किमी प्रति घंटा होगी। रेल मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, बैराबी-सैरांग रेल लाइन, आर्थिक दृष्टि से मिजोरम के लिए महत्वपूर्ण है। क्योंकि, इस रेलवे लाइन के साथ मिजोरम की क्षेत्रीय जीडीपी सालाना 2-3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है। ऐसे में 25,000 करोड़ रुपए की अर्थव्यवस्था वाले राज्य को हर साल 500 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होगी।

Read More राहुल गांधी मानहानि केस में मंगलवार को होगी एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प