दिल्ली में घने कोहरे के कारण 66 उड़ानें रद्द : कई उड़ानों में देरी, रनवे पर ठीक रही दृश्यता 

दूसरे शहरों में कोहरा रहा

दिल्ली में घने कोहरे के कारण 66 उड़ानें रद्द : कई उड़ानों में देरी, रनवे पर ठीक रही दृश्यता 

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 66 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली में कोहरा कम होने के बावजूद अन्य शहरों में घने कोहरे के कारण 32 आगमन और 34 प्रस्थान उड़ानें रद्द की गईं। कई उड़ानें देर से चलीं। इंडिगो ने यात्रियों को उड़ान स्थिति के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया देखने की सलाह दी।

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 66 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली में आज कोहरा कम था, लेकिन देश के दूसरे हिस्सों में कोहरे के कारण वहां से आने वाली और वहां जाने वाली उड़ानें रद्द रहीं। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि विभिन्न विमान सेवा कंपनियों ने आज दिल्ली आने वाली 32 और यहां से जाने वाली 34 उड़ानें रद्द कीं। इसके अलावा कई उड़ानों में देरी की भी सूचना है।

उल्लेखनीय है कि आज दिल्ली में रनवे पर दृश्यता ठीक रही, लेकिन दूसरे शहरों में कोहरा रहा। इंडिगो ने हैदराबाद, गुवाहाटी, वाराणसी, उदयपुर, जम्मू, विशाखापत्तनम् और जैसलमेर में कोहरा होने की सूचना देते यात्रियों को अपनी उड़ान की ताजा स्थिति जानने के लिए वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संपर्क करने की सलाह दी है। अमृतसर हवाई अड्डे पर भी आज सुबह घना कोहरा रहा।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला पुलिस की कार्रवाई : एक महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, अवैध रूप से नशा करने वालों को हेरोइन बेचने का काम करती थी महिला
पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 4 तस्कर गिरफ्तार। मिर्जावाला...
अखिलेश यादव का 2027 का ऐलान : सैफई से शुरू होगा सरकार बनाने का रास्ता, बोले- यहीं से उठेगी बदलाव की लहर
भारत समृद्ध विरासत और विविध अनुभवों का संगम : पर्यटन को आर्थिक प्रगति के साथ सामाजिक समरसता का आधार बनाना लक्ष्य : शेखावत ने कहा- समावेशी पर्यटन ही भविष्य का मार्ग
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
पश्चिम एशिया में संकट के बीच घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट : सेंसेक्स 1122 अंक टूटा, निफ्टी में 385 अंकों की गिरावट
ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब