कर्नाटक में बस में आग, 8 यात्रियों की जलने से मौत
आग लगने से 12 अन्य यात्री घायल
कर्नाटक में कलाबुर्गी के कमलापुर गांव में निजी बस और मिनी लॉरी की भिडंत के बाद बस में आग लगने से 8 यात्री जल गए तथा 12 अन्य घायल हो गए।
हैदराबाद। कर्नाटक में कलाबुर्गी के कमलापुर गांव में निजी बस और मिनी लॉरी की भिडंत के बाद बस में आग लगने से 8 यात्री जल गए तथा 12 अन्य घायल हो गए। सूत्रों के अनुसार यह हादसा कलाबुर्गी में कमलापुरा के बाहरी इलाके बीदर-रंगपटना हाईवे पर हुआ।
गोवा जा रही बस में चालक सहित 35 लोग सवार थे। इनमें से दो परिवारों के कुल 32 लोग भी सवार थे। इनमें से 8 लोग जलने से मारे गए। सभी पीड़ित हैदराबाद से गोवा जा रहे थे। स्थानीय लोगों ने टक्कर के बाद खाई में गिरी बस के 12 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में पहुंचाया।
Related Posts
Post Comment
Latest News
07 Feb 2026 19:01:13
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...

Comment List