दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को मिलेगा सात-सात हजार रुपए बोनस

दिल्ली सरकार के 80 हजार कर्मचारियों को मिलेगा सात-सात हजार रुपए बोनस
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को दिवाली पर सात-सात हजार रुपए बोनस दिया जाएगा।

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दीपावली के मौक़े पर अपने 80 हजार कर्मचारियों को सात-सात हजार रुपए बोनस देने का निर्णय लिया है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार सभी ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी के कर्मचारियों को दिवाली पर सात-सात हजार रुपए बोनस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे त्यौहारों पर उनके घरों में खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।

उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली सरकार में काम करने वाले सभी कर्मचारी हमारे परिवार हैं और आज मैं उनके लिए एक खुशखबरी लेकर आया हूं। दिल्ली सरकार ने पिछले आठ साल में दिल्ली में शिक्षा-स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, पब्लिक सर्विसेज समेत अन्य क्षेत्रों में जितने शानदार काम किए हैं, उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका हमारे दिल्ली सरकार के कर्मचारियों ने निभाई है। इन कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और काम की बदौलत हम दिल्ली को दिल्ली के लोगों के सपनों का शहर बनाने में सफल हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय दिल्ली सरकार में करीब 80 हजार ग्रुप बी नॉन गजेटेड और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को बोनस देने में 56 करोड़ रुपए का खर्चा आएगा। एक सरकार के रूप हमने अपने कर्मचारियों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए हमेशा प्रयास किया है और ये प्रयास जारी रहेगा।

Read More ब्रिक्स मंच पर दिखेगी भारत की डीप-टेक ताकत, 37 स्टार्टअप पेश करेंगे नवाचार और वैश्विक साझेदारी के अवसर

 

Read More सपा नेता राजन रिजवी की बढ़ी मुश्किलें, महिला बैंक कर्मचारी को जाल में फंसाने, पीछा करने, गंदे मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी खड़गे का केंद्र पर हल्लाबोल: अमेरिकी शुल्क बढ़ा तो निर्यात और किसानों पर पड़ेगी दोहरी मार, पहले 25 फिर 50 और अब 100 टैरिफ की धमकी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अमेरिका द्वारा भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की चेतावनी पर केंद्र सरकार की विदेश...
यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय