उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को हटाया गया

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 20 आईपीएस अधिकारियों के हुए तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासन में बड़ा बदलाव करते हुए 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। ज्योति नारायण को प्रयागराज का नया एडीजी और किरण एस को लखनऊ रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में व्यापक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 20 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। शासन द्वारा बुधवार को जारी आदेश के अनुसार प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक को हटाया गया है, जबकि लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के भी अधिकारियों के तबादले किये गये हैं। सूत्रों के अनुसार, लखनऊ आयुक्तालय के संयुक्त पुलिस आयुक्त अमित वर्मा को उनके पद से हटाकर नयी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी किरण एस को लखनऊ रेंज का पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

पीटीएस जालौन में लंबे समय से तैनात ज्योति नारायण को प्रयागराज जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही विजय ढुल को प्रयागराज पुलिस आयुक्तालय में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। जारी आदेश के तहत रामकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स, राजकुमार को अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार तथा डॉ. संजीव गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय, लखनऊ बनाया गया है। प्रशांत कुमार को एडीजी प्रशासन और तरुण गाबा को एडीजी सुरक्षा, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

इसके अलावा आशुतोष कुमार को एडीजी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, अपर्णा कुमार को संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ तथा राजेश मोदक को आईजी स्थापना, लखनऊ नियुक्त किया गया है। आर.के. भारद्वाज को आईजी रेलवे, लखनऊ और आनंद कुलकर्णी को आईजी एंटी करप्शन, लखनऊ बनाया गया है। एन. कोलांची को आईजी रेलवे, प्रयागराज नियुक्त किया गया है। वहीं, राजीव मल्होत्रा को आईजी यूपी एसएफआईएस, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

तबादला आदेश के तहत रोहन पी. कनय को डीआईजी विशेष जांच, लखनऊ, मोहम्मद इमरान को डीआईजी भवन एवं कल्याण, लखनऊ, संतोष कुमार मिश्र को डीआईजी पीटीएस, जालौन तथा विजय ढुल को अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है।यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More 18 यात्रियों को लेकर 18 महीने बाद फिर चली भारत-बांग्लादेश के बीच मैत्री बस, दोनों देशों के बीच बहाल हुई मैत्री सेवा 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान