आखिर कैसे मिला था धर्मेंद्र को 'ही-मैन' का नाम? यह हीराईन थी सबसे बड़ी फैन

फिल्म से उन्हें एक्शन हीरो के तौर पर पहचान मिली

आखिर कैसे मिला था धर्मेंद्र को 'ही-मैन' का नाम? यह हीराईन थी सबसे बड़ी फैन

धर्मेंद्र को ‘ही-मैन’ का खिताब 1966 की फिल्म ‘फूल और पत्थर’ से मिला, जिसमें उनके शर्टलेस लुक और दमदार एक्शन ने उन्हें अलग पहचान दिलाई। जोखिम भरे स्टंट और मर्दाना छवि ने उनकी लोकप्रियता बढ़ाई। धर्मेंद्र के प्रशंसकों में आम लोगों से लेकर सितारे भी शामिल थे। जया बच्चन ने भी खुद को उनका बड़ा फैन बताया था।

मुंबई। बॉलीवुड में धर्मेन्द्र को ‘ही मैन’  कहा जाता है। धर्मेंद को ही-मैन नाम वर्ष 1966 में प्रदर्शित फिल्म ‘फूल और पत्थर’ के जरिए मिला थ। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने एक सीन किया, जिसमें उन्होंने शर्ट उतारी। उनकी शर्टलेस तस्वीरों ने उन्हें काफी मशहूर बना दिया। इस फिल्म से उन्हें एक्शन हीरो के तौर पर पहचान मिली। उनकी मसक्युलर बॉडी ने उनकी ही-मैन की तस्वीर को गढ़ा। उनकी टोन्ड बॉडी, जबरदस्त आत्मविश्वास और गुस्से से भरे एक्शन सीन्स ने दर्शकों को दीवाना बना दिया। फिल्म की इस जबरदस्त सफलता और उनकी दमदार, मर्दाना छवि के कारण ही इंडस्ट्री और मीडिया ने उन्हें ‘ही-मैन ऑफ बॉलीवुड’ का नाम दिया।

‘ही-मैन’ केवल शारीरिक शक्ति के लिए नहीं, बल्कि जज्बे, बहादुरी और आंतरिक मजबूती को दर्शाता है। धर्मेंद्र ने न केवल अपनी शारीरिक ताकत से, बल्कि अपने किरदारों के माध्यम से भी इस उपाधि को सही साबित किया। जोखिम भरे स्टंट्स धर्मेंद्र अपने स्टंट्स के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने खुद असली स्टंट्स करने का जोखिम उठाया, जैसे कि असली चीते के साथ भिडऩा, जिससे उनकी 'ही-मैन' की छवि और मजबूत हुई।

धर्मेंद्र के प्रशंसक केवल आम दर्शक ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां भी रही हैं। अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भी खुद धर्मेंद्र की बहद बड़ी फैन रही हैं। यह बात जया ने खुद धर्मेंद्र से खुद बताई थी। धर्मेंद्र ने इस बारे में एक बार बताया था कि, जया उनकी बहुत बड़ी फैन थी। धर्मेंद्र ने बताया था कि, उन्होंने एक फिल्म गुड्डी, जया के साथ की थी। उन्होंने बताया था कि, जया का फोटो सेशन उनके घर पर हुआ था। इस दौरान जया ने उन्हें बताया कि, धरम जी, मैं तो आपकी बहुत बड़ी फैन रही हूं।

इसके आगे उन्होंने बताया था,'मैंने धर्मेंद्र को जब पहली बार देखा तो मैं बहुत घबरा गई, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। उन्होंने सफेद पैंट और जूते पहने हुए थे और वहां वो किसी ग्रीक गॉड की तरह दिख रहे थे।'

Read More मैं केरल हूं...पहले त्रावणकोर फिर केरल और अब केरलम की ओर: अब संसद के दोनों सदनों में पास होगा प्रस्ताव, इसके बाद राष्टÑपति की अंतिम मंजूरी से मिलेगा नया नाम 

 

Read More CM Yogi Japan Visit: जापान दौरे के पहले दिन करीब 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश के एमओयू पर हस्ताक्षर; औद्योगिक विकास, विनिर्माण क्षमता और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान