Loksabha Elections 2024 के दौरान वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों ने भरी 1700 से अधिक उड़ान

एमआई-17 वेरिएंट, हल्के उपयोगी हेलीकॉप्टर (चेतक) और स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव तथा मालवाहक विमानों ने दी सेवा

Loksabha Elections 2024 के दौरान वायु सेना के विमानों और हेलीकॉप्टरों ने भरी 1700 से अधिक उड़ान

दुर्गम क्षेत्रों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और अन्य मशीनों तथा चुनावी सामग्री को पहुंचाने के लिए किया गया। 

नई दिल्ली। वायु सेना के विमान और हेलीकॉप्टर युद्ध में विभिन्न अभियान चलाने के साथ साथ शांतिकाल में भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण अभियानों को अंजाम देते हैं और इसी कड़ी में हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में इन विमानों ने एक हजार घंटे के दौरान 1750 से अधिक उड़ान भरी। 

वायु सेना ने बताया कि उसके एमआई-17 वेरिएंट, हल्के उपयोगी हेलीकॉप्टर (चेतक) और स्वदेशी उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर ध्रुव तथा मालवाहक विमानों ने चुनावकर्मियों से लेकर चुनावी सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए एक हजार घंटे तक 1750 से अधिक उड़ान भरी। 

इन हेलीकाप्टरों तथा विमानों का इस्तेमाल विशेष रूप से दूर दराज के दुर्गम क्षेत्रों में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और अन्य मशीनों तथा चुनावी सामग्री को पहुंचाने के लिए किया गया। 

वायु सेना का यह अभियान इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि मतदान अधिकारियों को चुनाव की तारीख से दो दिन पहले प्रत्येक दूरस्थ मतदान केंद्र पर सुरक्षित पहुंचाना था और फिर वहां से वापस लाना था। 

Read More पश्चिम एशिया संकट: पीएम मोदी ने सुरक्षा मामलों की समिति में पश्चिम एशिया में स्थिति की समीक्षा की, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका