अलर्ट! बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का संवेदनशील डेटा लीक होने का दावा, RBI और साइबर एजेंसियों से जांच की मांग

बैंकिंग सुरक्षा पर उठे सवाल

अलर्ट! बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का संवेदनशील डेटा लीक होने का दावा, RBI और साइबर एजेंसियों से जांच की मांग
बैंक ऑफ बड़ौदा के लगभग 1TB संवेदनशील डेटा के डार्क वेब पर लीक होने के सोशल मीडिया दावों ने हड़कंप मचा दिया है। हालांकि बैंक अथवा आरबीआई की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन वित्तीय एवं निजी बैंकिंग डेटा की सुरक्षा को लेकर खाताधारकों में भारी चिंता व्याप्त है।

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े कथित डेटा लीक के दावे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। एक एक्स (X) यूजर ने दावा किया है कि किसी हैकर ने बैंक का करीब 1TB संवेदनशील डेटा चुराकर डार्क वेब पर अपलोड कर दिया है। यूजर ने इस मामले की जांच की मांग करते हुए बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और साइबर सुरक्षा जागरूकता प्लेटफॉर्म साइबर दोस्त को टैग किया है। 

दावा किया गया है कि लीक डेटा में ग्राहकों के व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट बैंकिंग रिकॉर्ड, बचत और चालू खातों की जानकारी, लोन रिकॉर्ड, नेट बैंकिंग, केवाईसी दस्तावेज, शाखा संबंधी रिकॉर्ड और आंतरिक ऑडिट फाइलें शामिल हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक बैंक ऑफ बड़ौदा ने किसी भी तरह की डेटा चोरी या सिस्टम में सेंध की पुष्टि नहीं की है। वहीं, आरबीआई की ओर से भी इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में फिलहाल इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
संसद सत्र से पूर्व राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के चेंबर में 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख नेताओं की...
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम
परिवहन निरीक्षकों का आंदोलन तेज : शहीद स्मारक पर धरना, आरटीओ-डीटीओ ने भी जताया समर्थन