चार पंचायत समितियों की 90 सीटों पर मुकाबला, बकानी में सुबह 10 बजे तक 19.08 प्रतिशत मतदान

सुरक्षा के लिए 1,715 पुलिस जवान और 509 होमगार्ड तैनात

चार पंचायत समितियों की 90 सीटों पर मुकाबला, बकानी में सुबह 10 बजे तक 19.08 प्रतिशत मतदान
शुरू हुआ दूसरे चरण का मतदान, सुबह केंद्रों पर रही कम भीड़,106 वर्षीय कंवरलाल गुर्जर ने भी किया मतदान।

बकानी। गुलाबी सर्दी और सुहावनी धूप के बीच झालावाड़ जिले में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण का मतदान बुधवार सुबह सात बजे शुरू हुआ। शुरुआती घंटों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ कम नजर आई। बकानी, झालरापाटन, खानपुर और पिड़ावा पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान कराया जा रहा है। जिले में कुल 509 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। बकानी पंचायत समिति क्षेत्र में सुबह 10 बजे तक 19.08 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान वार्ड संख्या तीन में 106 वर्षीय कंवरलाल पुत्र भवँरलाल गुर्जर ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र के इस पड़ाव पर मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का संदेश दिया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचंद्र खटिक के अनुसार, चारों पंचायत समितियों में सदस्य पद की कुल 90 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें बकानी की 17, झालरापाटन की 21, खानपुर की 23 और पिड़ावा की 29 सीटें शामिल हैं। वहीं, जिला परिषद सदस्य की 16 सीटों के लिए 34 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

4.82 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
जिले में कुल 4 लाख 82 हजार 796 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 2 लाख 46 हजार 842 पुरुष, 2 लाख 35 हजार 954 महिलाएं और छह थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत नौ एरिया मजिस्ट्रेट और 64 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 1,715 पुलिस जवानों और 509 होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इन पंचायत समिति क्षेत्रों में पंच और सरपंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ? कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा...
Voice of Youth : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती जरूरी, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे सुधरा, 95.03 पर पहुंचा
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से किया संवाद, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने की अपील
वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
करवाचौथ शो का पोस्टर विमोचन, कल क्लार्क्स आमेर में सजेगी महफिल
यह तो बस शुरुआत है! जियो के शेयर लिस्टिंग पर और क्या बोले आकाश अंबानी ?