डिजिटल अरेस्ट कर 90 वर्षीय वृद्ध से की 2.15 करोड़ की साइबर ठगी, केरल से 2 आरोपी गिरफ्तार
ज्योति नगर पुलिस का खुलाशा
जयपुर। ज्योति नगर थाना पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 90 वर्षीय बुजुर्ग से 2 करोड़ 15 लाख रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले में केरल से दो आरोपियों आनंद बाबू (26) निवासी मन्नमथुरुथ वरापुझा एर्नाकुलम केरल और इबिन बेसिल (31) निवासी एलमक्करा एर्नाकुलम केरल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को मुंबई का सीबीआई अधिकारी और आरबीआई बैंक का मैनेजर बताकर बुजुर्ग को डराया और अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करवा ली। दोनों आरोपियों को केरलम् के एर्नाकुलम से गिरफ्तार कर जयपुर लाया है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि रविन्द्र सिंह मोहनोत ने रिपोर्ट दी कि उनके 90 वर्षीय मामा गणपत सिंह भंडारी के पास वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और खुद को मुंबई महाराष्ट्र का सीबीआई अधिकारी बताया। कॉलर ने बुजुर्ग से कहा कि मुंबई में 50 करोड़ रुपए के हवाला लेन-देन का खुलासा हुआ है और इसमें कुछ रकम उनके बैंक खाते में जमा हुई है। उसने कार्रवाई में सहयोग नहीं करने पर गिरफ्तार कर मुंबई ले जाने की धमकी दी। साथ ही परिवार के किसी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं देने के लिए कहा।
बैंक खातों की जांच से केरल तक पहुंची पुलिस :
थानाप्रभारी गुंजन सोनी के नेतृत्व में टीम ने पीड़ित के बैंक खातों, लेन-देन और संबंधित बैंक खातों के विवरण की जांच की। संदिग्ध खातों की पहचान कर उन्हें फ्रीज कराने की कार्रवाई की। जांच के दौरान करीब 70 लाख रुपए के लेन-देन से जुड़े एक आईसीआईसीआई बैंक खाते का पता चला।

Comment List