सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से किया संवाद, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने की अपील

युवाओं को खेल और व्यायाम से जुड़ने का संदेश 

सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से किया संवाद, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने की अपील
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित सेंट्रल पार्क में प्रातः भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए आमजन से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित सेंट्रल पार्क में प्रातः भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया मूवमेंट को आगे बढ़ाते हुए आमजन से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर व्यक्ति न केवल स्वयं को स्वस्थ रख सकता है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी योगदान दे सकता है। उन्होंने युवाओं को नियमित खेल गतिविधियों और व्यायाम से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भी नियमित सैर, शारीरिक सक्रियता और संतुलित दिनचर्या अपनाकर निरोगी जीवन जीने का संदेश दिया।

प्रातः भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने नागरिकों के साथ सहज बातचीत की और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने फिटनेस को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की आवश्यकता बताई। मुख्यमंत्री ने स्वस्थ भारत, समृद्ध भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि नागरिकों की बेहतर सेहत देश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य लोगों को शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पीडब्ल्यूडी में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बीच अभियंता जयप्रकाश यादव एपीओ जयपुर पीडब्ल्यूडी में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बीच अभियंता जयप्रकाश यादव एपीओ
सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अधिशाषी अभियंता जयप्रकाश यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया...
अरे अम्मा, हम जियत हईं! मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार, सालों बाद आई सामने और फिर..., जानें पूरा मामला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कसे तंज, विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधा निशाना
कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ?
Voice of Youth : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती जरूरी, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे सुधरा, 95.03 पर पहुंचा
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से किया संवाद, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने की अपील