कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ?

टाटा संस में लीडरशिप और स्टॉक मार्केट लिस्टिंग विवाद

कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश के प्रमुख कारोबारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय उद्योग सरकार की निजी जागीर नहीं है और वे इस मामले में न्याय सुनिश्चित करेंगे।

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किये जाने का आरोप लगाते हुए देश के कारोबारियों से सवाल किया है कि वे कब तक चुप रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय कारोबार केंद्र सरकार की निजी जागीर नहीं है तथा इस तरह के कामों के लिए न्याय सुनिश्चित किया जायेगा।

राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि टाटा समूह को बर्बाद किया जा रहा है और कोई भी कारोबारी नेता इस पर बोलने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों से पूछा कि क्या वे तब तब तक चुप रहेंगे जब तक सरकार उनके कारोबार पर नियंत्रण नहीं कर लेती।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि टाटा समूह को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है और देश के कारोबारी इस पर चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन वह न्याय सुनिश्चित करेंगे। गौरतलब है कि टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस में इन दिनों नेतृत्व और शेयर बाजार में सूचीबद्धता को लेकर विवाद चल रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर पीडब्ल्यूडी में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बीच अभियंता जयप्रकाश यादव एपीओ जयपुर पीडब्ल्यूडी में बड़ी कार्रवाई, जांच रिपोर्ट और अनुशासनात्मक प्रक्रिया के बीच अभियंता जयप्रकाश यादव एपीओ
सार्वजनिक निर्माण विभाग ने अधिशाषी अभियंता जयप्रकाश यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से एपीओ कर दिया...
अरे अम्मा, हम जियत हईं! मृत समझकर किया जिसका अंतिम संस्कार, सालों बाद आई सामने और फिर..., जानें पूरा मामला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर कसे तंज, विवादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर साधा निशाना
कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, राहुल बोले- टाटा समूह को बर्बाद किये जाने पर चुप क्यों हैं कारोबारी, भारतीय कारोबार सरकार की निजी जागीर नहीं ?
Voice of Youth : खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती जरूरी, दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई
मुद्रा बाजार अपडेट: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 4 पैसे सुधरा, 95.03 पर पहुंचा
सेंट्रल पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने नागरिकों से किया संवाद, फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने की अपील