सूखे की सूची से बाहर किसानों की भी सुने सरकार, दोबारा हो गिरदावरी : अशोक गहलोत

मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया 

सूखे की सूची से बाहर किसानों की भी सुने सरकार, दोबारा हो गिरदावरी : अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से सूखे की स्थिति का दोबारा निष्पक्ष सर्वेक्षण और गिरदावरी करवाकर वास्तविक रूप से प्रभावित क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य सरकार से सूखे की स्थिति का दोबारा निष्पक्ष सर्वेक्षण और गिरदावरी करवाकर वास्तविक रूप से प्रभावित क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां किसान फसल खराब, सूखे कुओं और आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें सूखाग्रस्त क्षेत्रों की सूची में शामिल नहीं किया है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश के 41 जिलों और 426 तहसीलों में से 14 जिलों की 80 तहसीलों को गंभीर और मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया है।

बांसवाड़ा जिले की शेरगढ़ तहसील और जोधपुर जिले की भोपालगढ़ तहसील के किसानों ने भी मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा जाहिर की है। ऐसी शिकायतें अन्य क्षेत्रों से मिल रही हैं। सूखे की वास्तविक स्थिति का आकलन केवल कागजी आंकड़ों के आधार पर नहीं, बल्कि खेतों में फसलों की स्थिति, बारिश की कमी, कुओं में पानी के स्तर और किसानों की परेशानी को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए।  

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव   वायदा बाजार की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  
वायदा बाजार में तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव बढ़े। चांदी 5,000 रुपए उछलकर 2,02,000...
करवाचौथ शो का पोस्टर विमोचन, कल क्लार्क्स आमेर में सजेगी महफिल
यह तो बस शुरुआत है! जियो के शेयर लिस्टिंग पर और क्या बोले आकाश अंबानी ?
चार पंचायत समितियों की 90 सीटों पर मुकाबला, बकानी में सुबह 10 बजे तक 19.08 प्रतिशत मतदान
मिलीभगत और गलत कार्रवाई, हथियार तस्करी के मामले में सीएसटी का हेड कांस्टेबल समेत 4 गिरफ्तार
उप्र विधान परिषद चुनाव: लखनऊ, बरेली और मेरठ में BJP ने लहराया परचम, वाराणसी में SP को मिली जीत
सूखे की सूची से बाहर किसानों की भी सुने सरकार, दोबारा हो गिरदावरी : अशोक गहलोत