अमित शाह ने किए भगवान श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन, भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक में ​लेंगे हिस्सा

अमित शाह ने पद्मनाभस्वामी मंदिर में किए दर्शन

अमित शाह ने किए भगवान श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन, भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक में ​लेंगे हिस्सा

तिरुवनंतपुरम दौरे पर अमित शाह ने पद्मनाभस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा बैठकों में उम्मीदवार चयन और सीट आवंटन पर चर्चा करेंगे।

तिरुवनंतपुरम। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने केरल की राजधानी की यात्रा के दौरान रविवार सुबह ऐतिहासिक भगवान श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में दर्शन किए। वह यहां भाजपा की राज्य स्तरीय बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। अमित शाह सुबह लगभग 10 बजे मंदिर के उत्तरी प्रवेश द्वार से पहुंचे और करीब 20 मिनट तक मंदिर के अंदर रहकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर, त्रावणकोर शाही परिवार के सदस्य आदित्य वर्मा और वरिष्ठ भाजपा नेता कुम्मनम राजशेखरन ने उनका स्वागत किया।

उनकी यह यात्रा मंदिर में चल रहे'मुरजपम'अनुष्ठान के दौरान हुई, जो हर छह वर्ष में आयोजित होने वाला निरंतर वैदिक मंत्रोच्चार का विशेष अनुष्ठान है। दर्शन के बाद श्री अमित शाह विभिन्न चर्चाओं और बैठकों में भाग लेने के लिए वहां से रवाना हो गए। अमित शाह जिन प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे, उनमें 2,000 से अधिक भाजपा प्रतिनिधियों की बैठक प्रमुख है। दोपहर में वह भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में भाग लेंगे और इसके बाद शाम को एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

इन बैठकों में भाजपा की 'ए प्लस' और 'ए' श्रेणी की सीटों के लिए उम्मीदवार चयन और सीटों के आवंटन पर चर्चा होगी। इन बैठकों में राजीव चंद्रशेखर, वी. मुरलीधरन, के. सुरेंद्रन और शोभा सुरेंद्रन सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। अमित शाह शनिवार रात तिरुवनंतपुरम पहुंचे थे ।

Post Comment

Comment List

Latest News

गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी  गैस सिलिंडर की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जयपुर में कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का विरोध प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी 
प्रदेश कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और किल्लत के विरोध में झलाना प्याऊ के...
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का दावा: ईंधन की कोई कमी नहीं, पश्चिम एशिया संकट पर सरकार की पैनी नजर; एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि और आपूर्ति में कमी की आशंकाओं को किया खारिज
दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
धूमधाम से मनाया नंदोत्सव; भक्तों ने लूटी उछाल, धर्म की स्थापना के लिए जन्म लेते हैं भगवान: स्वामी दयानंद सरस्वती
राजस्व लक्ष्य में पिछड़ते आरटीओ, नॉन-ओटीटी वसूली में 73 प्रतिशत पर अटका परिवहन विभाग
पूर्व केंद्रीय मंत्री कावुरी सांभाशिवा राव का 82 वर्ष की आयु में निधन, मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक
मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने दिलाई तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ, कई अहम पदों पर दें चुके हैं अपनी सेवाएं