अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, कहा- भाजपा आई तो राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जाएगी 

गरीब तबके के लोगों को सचेत करते हुए कहा 

अरविंद केजरीवाल ने जारी किया वीडियो, कहा- भाजपा आई तो राक्षसों की तरह झुग्गीवालों को निगल जाएगी 

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर कहा।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवालों और गरीब तबके के लोगों को सचेत करते हुए कहा है कि अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली में सत्ता में आ गई तो राक्षसों की तरह आपको निगल जाएगी। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी कर कहा, सोमवार को मैंने यह कह दिया था कि रावण सोने का हिरण बन कर आया था। इसके बाद आज पूरी भाजपा मेरे घर के सामने धरने पर बैठी है और कह रही है कि मैंने रावण का अपमान कैसे कर दिया? आखिर भाजपा वालों को रावण से इतना प्यार क्यों है? इनकी राक्षसी प्रवृत्ति है। मैं दिल्ली के झुग्गीवालों और गरीब तबके के लोगों को चेताना चाहता हूं कि अगर ये लोग आ गए तो राक्षसों की तरह आपको निगल जाएंगे।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने ‘एक्स’ पर कहा, कल केजरीवाल ने एक जनसभा में रावण से जुड़ी एक टिप्पणी की और पूरी भाजपा तुरंत रावण के बचाव में कूद पड़ी, जैसे वे खुद रावण के वंशज हों। इनकी राजनीति इतनी नीचे गिर चुकी है कि अब यह रावण जैसे प्रतीक का सहारा लेकर अपनी झूठी बयानबाजी को सही ठहराने में जुट गए हैं। मैं दिल्ली की जनता से कहना चाहता हूँ कि इनकी असली मंशा को पहचानें। ये चुनाव के बाद गरीबों, मजदूरों और झुग्गीवासियों के लिए रावण से भी बड़ा खतरा साबित होंगे। उन्होंने कहा इनसे सतर्क रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि इनका असली एजेंडा सिर्फ सत्ता हासिल करना है। ये झुग्गियाँ तुड़वाने और जनता की ज़मीनें कब्जाने की साजिश रच रहे हैं। इनके झूठे नाटकों से सावधान रहें और सही फैसला करें।

‘‘आप” के वरिष्ठ नेता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा, भाजपा का एक ही नारा, रावण है आदर्श हमारा। उनके आदर्श रावण हैं। मैं बहुत हैरान हूं कि पूरी भाजपा उपवास और अनशन कर रही है और कह रही है कि केजरीवाल ने रावण का अपमान कर दिया। इसका मतलब साफ हो गया कि भाजपा रावण को अपना वंशज मानती है, इसलिए मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि वो सावधान रहें। ये लोग तो रावण के अपमान पर मैदान में आ गए। चुनाव से पहले इनका असली चरित्र दिल्ली और देश के लोगों को पता चल गया।

 

Read More मौलाना मदनी के विवादित बयान पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का पलटवार, कहा-उनका बयान मुसलमानों को भड़काने वाला

Post Comment

Comment List

Latest News

गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में  लगे सोलर पैनल बने  शोपीस गोपाल निवास बाग बदहाल : खुले बिजली बोर्ड, अंधेरा और अव्यवस्था से बढ़ा खतरा, पार्क में लगे सोलर पैनल बने शोपीस
हरियाली और आकर्षक नर्सरी के लिए जाना जाने वाला पार्क हुआ जर्जर।
इटली को 100 जेएसएसएम मिसाइलें बेचने की अमेरिका की मंजूरी : आकाश से धरती पर मार करने में सक्षम, राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को समर्थन देगी बिक्री
Weather Update : सर्द हवाओं और शीतलहर से प्रदेश में सर्दी ने ठिठुराया, लगातार गिर रहा पारा
ऑस्ट्रेलिया के जंगल में आग : कई घर जलकर खाक, लोगों से एक मजबूत संरचना में शरण लेने का आग्रह
सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपना ‘धड़क 2’ का अवॉर्ड ऑनर किलिंग के शिकार दिवंगत सक्षम टेट को किया समर्पित, जानें अभिनेता ने क्या कहा 
इंडिगो की कई उड़ानें रद्द : नए नियम लागू होने के बाद उड़ानों में बढ़ी देरी, शिड्यूल को पुर्नव्यवस्थित करने के लिए उड़ानें हो रही रद्द 
रूफ टॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सीलरेटर प्रोग्राम, जयपुर सहित प्रदेश के 4 शहर शामिल