अशोक चांदना के बाद अब Chandrayaan 3 पर बयान देकर ट्रोल हो रहे है ओम प्रकाश राजभर
कहा- चंद्रयान-3 के धरती पर लौटने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दिया गया बयान वायरल हो रहा है।
चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सभी इसरो को इसके लिए बधाई दे रहे हैं। बधाई देने के सिलसिले में राजस्थान सरकार के खेल मंत्री अशोक चांदना अपने बयान के चलते ट्रोल हो ही रहे थे कि एक और नेता की ट्रोलिंग शुरु हो गई। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का चंद्रयान 3 की लैंडिंग पर दिया गया बयान वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो हर दिन रिसर्च करके नई खोज में लगे हुए हैं। चंद्रयान-3 के धरती पर लौटने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए।
इस बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर ओम प्रकाश राजभर की जमकर ट्रोलिंग हो रही है। इससे पहले अशोक चांदना भी ट्रोल हो चुके हैं। लोग जमकर दोनों नेताओं के मजे ले रहे हैं। बता दें कि चंद्रयान 3 मानवरहित है। इसके साथ कोई मानव चांद पर नहीं गया है।

Comment List