आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे : एक ऐसी पहल थी जिसने उच्च-गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया- मोदी

लाखों नागरिकों को मिली स्वास्थ्य सेवा

आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे : एक ऐसी पहल थी जिसने उच्च-गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया- मोदी
भारत ने दिखाया है कि कैसे इसका विस्तार, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को और आगे बढ़ा सकते हैं।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे होने पर इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांति बताते हुए कहा है कि इसने लाखों नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच को नए सिरे से परिभाषित किया है। मोदी ने नागरिकों के विचारों के आदान-प्रदान से संबंंधित सरकारी पोर्टल 'माईगोवइंडिया' पर एक पोस्ट के जवाब में मंगलवार को कहा कि आज आयुष्मान भारत के सात वर्ष पूरे हो रहे हैं। यह एक ऐसी पहल थी जिसने भविष्य की आवश्यकताओं का आकलन किया और लोगों के लिए उच्च-गुणवत्ता वाली और किफायती स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया। इसके कारण भारत सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में क्रांति का साक्षी बन रहा है। इस योजना ने लाभार्थियों के लिए वित्तीय सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है। भारत ने दिखाया है कि कैसे इसका विस्तार, करुणा और तकनीक मानव सशक्तिकरण को और आगे बढ़ा सकते हैं।

मुख्यत: ग्रामीण और गरीबों के लिए शुरू की गई थी योजना
प्रधानमंत्री ने वर्ष 2018  में 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन-आरोग्य योजना' की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मुहैया कराना है। यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और गरीब आबादी को सार्वभौमिक स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए शुरू की गई थी।  

पिछले वर्ष ही किया गया योजना में विस्तार
पिछले वर्ष इस योजना के व्यापक विस्तार को मंज़ूरी दी गई थी। इस के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को, उनकी आय चाहे जो भी हो, स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जा रही है। इससे करीब साढे़ चार करोड़ परिवारों को लाभ हो रहा है जिनमें 6 करोड़ वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं। उन्हें प्रति परिवार पांच लाख रुपए तक का नि:शुल्क स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जा रही है।   

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें