पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा आतंकी हमला: पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर में घुसे हमलावर, 3 आतंकी ढ़ेर 

पेशावर में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर हमला, कई मौतें

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा आतंकी हमला: पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर में घुसे हमलावर, 3 आतंकी ढ़ेर 

शनिवार सुबह आतंकियों ने पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। एफसी चौक पर धमाकों से दहशत फैल गई। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में तीन हमलावर मारे गए, जबकि एक सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा लिया, जिससे तीन जवान शहीद हुए।

पेशावर। पाकिस्तान के पेशावर से बड़े आतंकी हमले की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, यहां आज सुबह कुछ बंदूकधारी हमलावर पैरामिलिट्री फोर्स के हेडक्वार्टर में घुस गए और ताबडतोड़ फायरिंग करने लगे, जिससे वहां मौजूद तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसके साथ ही पेशावर के मुख्य सदर बाजार के एफसी चौक पर भी आतंकियों ने धमाके ​किए, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया।

इसके बाद सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस मौके पर पहुंची और हेडक्वार्टर की घेराबंदी कर आंतकियों की कार्रवाई को मुंहतोड़ जवाब दिया। इस कार्रवाई में करीब 3 हमलावरों की मौत हो गई।

सेना और पुलिस की जवाबी कार्रवाई देखकर एक सुसाइड बॉम्पर ने खुद को मौके पर उड़ा लिया, जिससे सेना के 3 जवानों की मौत हो गई। पुलिस और सेना ने स्थानिय लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को खाली करवाया। फिलहाल, मौके से लगातार गोलियां चलने की आवाजे आ रही है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग