बाबा सिद्दीकी हत्याकाण्ड: आरोपियों का बहराइच से कनेक्शन, माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

युवक पुणे में रेहड़ी पटरी पर ठेला लगाते थे

बाबा सिद्दीकी हत्याकाण्ड: आरोपियों का बहराइच से कनेक्शन, माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या लारेंश विश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। साथ ही उसके शूटरों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।

बहराइच। मुंबई के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र निवासी दो युवकों के नाम सामने आए हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों युवकों के घर पुलिस पहुंच गई है। माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिले के युवाओं के नाम आने की पूरे जिले में चर्चा हो रही है।
 
मुंबई में एनसीपी नेता और बॉलीवुड के बेहद करीबी बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की तो हत्या लारेंश विश्नोई गैंग का नाम सामने आया है। साथ ही उसके शूटरों ने इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। मुंबई पुलिस की शुरुआती जांच में जिन लोगों के नाम आ रहे हैं, उनमें बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के गंडारा गांव निवासी दो युवकों के आ रहे हैं।
 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव निवासी एक अपराधी धर्मराज कश्यप पुत्र राधेश्याम और दूसरा शिवा गौतम उर्फ बाल किशुन के रूप में हुई है। वहीं हत्याकांड के बाद से दोनों फरार चल रहे हैं। मुंबई पुलिस की सूचना पर दोनों के घर पुलिस टीम पहुंच गई है। माता पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
 
गांव के लोगों के मुताबिक दोनों युवक पुणे में रेहड़ी पटरी पर ठेला लगाते थे। सभी एक माह पूर्व ही पुणे गए थे। कैसरगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार धर्मराज और शिव कुमार के विरुद्ध कोई अपराधिक इतिहास नहीं है। न ही उन दोनों के विरुद्ध कोई केस दर्ज है। दोनों सामान्य परिवार के युवा हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश नीतीश कुमार ने किया 542 करोड़ की लागत से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग का कार्यारंभ, तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 542 करोड़ की लागत वाली अत्याधुनिक म्यूजियम सब-वे टनल का शिलान्यास किया। यह सुरंग बिहार और...
चिरंजीवी का सरकार ने पहले नाम बदला : अब योजना बदहाल, गहलोत बोले- मरीजों को नहीं मिल रही कैशलेस सुविधा
ईरानी जवाबी कार्रवाई: अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर सटीक मिसाइल हमला, दुश्मन के रडार सिस्टम पहले ही हो चुके हैं नष्ट
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाए कर रही रोडवेज में फ्री यात्रा : सिंधी कैंप बस स्टैंड पर महिलाओं की भारी भीड़, प्रशासन कर रहा अतिरिक्त बसों का संचालन
आपदा सरकार ने रोकी थी दिल्ली की विकास यात्रा : भाजपा सरकार बनने के बाद आई तेजी, मोदी ने कहा- विकास के मॉडल में बहानें बंद; काम शुरू
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज करवाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर जानलेवा हमला, लहूलुहान हालत में पहुंचे प्रयागराज, पुलिस जांच शुरू
ईरान-इजरायल युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की 3 फ्लाइट्स रद्द, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री