जम्मू कश्मीर में सीआईके की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक खातों के नेटवर्क पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

कश्मीर में 22 ठिकानों पर CIK की छापेमारी

जम्मू कश्मीर में सीआईके की बड़ी कार्रवाई, फर्जी बैंक खातों के नेटवर्क पर छापेमारी, कई अहम दस्तावेज जब्त

काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने बुधवार को साइबर धोखाधड़ी और टेरर फंडिंग के संदिग्ध नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। श्रीनगर समेत घाटी के 22 ठिकानों पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण जब्त किए गए।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने बुधवार को साइबर धोखाधड़ी और टेरर फंडिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले संदिग्ध फर्जी बैंक खातों के एक नेटवर्क पर बड़ी छापेमार कार्रवाई शुरू की। 

अधिकारियों ने बताया कि घाटी में कई जगहों पर एक साथ छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि अकेले श्रीनगर जिले में 10 से ज्यादा जगहों पर तलाशी ली गई और कश्मीर के दूसरे हिस्सों से भी एक साथ अभियान की जानकारी मिली हैं। अधिकारियों ने कहा, यह कार्रवाई उन जटिल वित्तीय गतिविधियों की चल रही जांच का हिस्सा है, जिनके बारे में माना जाता है कि वे ऑनलाइन घोटालों को बढ़ावा दे रहे हैं और आतंकवाद नेटवर्क को धन पहुंचा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान