अमृतसर में पुलिस को बड़ी कामयाबी, सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़
पंजाब पुलिस ने सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, आरोपियों से आइईडी और दो मोबाइल बरामद हुए। शुरुआती जांच में दोनों के पाक हैंडलर से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। पुलिस सुरक्षा मजबूत करने को प्रतिबद्ध है।
अमृतसर। पंजाब में अमृतसर पुलिस ने बुधवार को एक सीमा पार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि, आरोपियों के कब्जे से विस्फोटक सामग्री (आइईडी) और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके आगे उन्होंने बताया कि, शुरुआती जांच से पता चलता है कि, दोनों आरोपी पाकिस्तान के एक हैंडलर के संपर्क में हैं, जिससे साजिश के पीछे मजबूत क्रॉस-बॉर्डर का पता चलता है।
उन्होंने कहा कि, पंजाब पुलिस सीमा पार तस्करी मॉड्यूल और संगठित आपराधिक समूह को बेअसर करके एक सुरक्षित पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Comment List