दिल्ली में नगर निगम महापौर के चुनाव से पहले सदन में हंगामा
पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा हुआ
निगम में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्या शर्मा ने उपराज्यपाल की ओर से नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए एक सदस्य का नाम लिया।
नई दिल्ली। दिल्ली में नगर निगम के महापौर के चुनाव से पहले निगम पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में हंगामा हुआ। इसके कारण सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। निगम में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्या शर्मा ने उपराज्यपाल की ओर से नामित पार्षदों को शपथ दिलाने के लिए एक सदस्य का नाम लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल ने कहा कि यह प्रक्रिया गलत है।
गोयल ने कहा कि पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाई जाए। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आप के पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
Tags: Councilors
Related Posts
Post Comment
Latest News
17 Dec 2025 14:22:27
जयपुर दक्षिण पुलिस ने रेल्वे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में शातिर डमी कैंडिडेट को गिरफ्तार किया है। आरोपी ऋषभ रंजन...

Comment List