पश्चिम बंगाल चुनाव: मार्च में मोदी की ब्रिगेड रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी में भाजपा

कोलकाता: ब्रिगेड मैदान में भाजपा की मेगा रैली

पश्चिम बंगाल चुनाव: मार्च में मोदी की ब्रिगेड रैली से कार्यकर्ताओं में जोश भरने की तैयारी में भाजपा

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा मार्च में कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में विशाल रैली करेगी। प्रधानमंत्री मोदी मुख्य वक्ता होंगे, जो रथ यात्राओं के समापन पर हुंकार भरेंगे।

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी के मद्देनजर मार्च महीने में कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में विशाल रैली की योजना बना रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होने की पूरी संभावना है।

पार्टी ने हालांकि, अभी तारीख को अंतिम रूप नहीं दिया है, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि चुनाव से पहले ब्रिगेड रैली का उद्देश्य संगठनात्मक ताकत दिखाने पर है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, रैली का समय रथ यात्राओं की एक शृंखला के पूरा होने पर निर्भर करेगा। भाजपा इसे पूरे दक्षिण बंगाल में निकालने की योजना बना रही है।

डोल यात्रा के तुरंत बाद ये यात्राएं शुरू होने वाली हैं। इलाके के कई संगठनात्मक क्षेत्रों से शुरू होंगी और ब्रिगेड मैदान पर खत्म होंगी। इससे प्रस्तावित मेगा रैली में मदद मिलेगी। नेताओं ने कहा कि विचार यह है कि कोलकाता में बड़ी संख्या में लोगों को लाने के लिए दक्षिण बंगाल के कई जिलों से कार्यकर्ताओं और समर्थकों को इकट्ठा किया जाए।

परीक्षाओं का मौसम समाप्त होने के बाद भाजपा नेतृत्व लोगों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। मार्च के पहले हफ्ते से पूरे राज्य में कई सार्वजनिक बैठक होने की उम्मीद है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों शामिल होंगे। कई जिला-स्तर की रैलियां हालांकि होने वाली हैं, लेकिन पार्टी खास तौर पर कोलकाता क्षेत्र के लिए ब्रिगेड परेड मैदान में एक हाई-प्रोफाइल बैठक करने को लेकर उत्सुक है। इसके अलावा भगवा खेमा उत्तर बंगाल में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए सिलीगुड़ी में पीएम मोदी की एक बड़ी रैली की भी योजना बना रहा है।

Read More महिला आरक्षण पर सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : जयराम ने कहा-संसद के विशेष सत्र के दौरान नहीं था महिलाओं का आरक्षण वास्तविक मुद्दा 

पीएम मोदी ने पहले भी पश्चिम बंगाल में कई बड़ी रैलियां की हैं। इनमें 2019 के लोकसभा चुनाव और 2021 के विधानसभा चुनाव शामिल हैं, जब उन्होंने कोलकाता, सिलीगुड़ी और दूसरे अहम केंद्रों पर भारी भीड़ जुटाने में कामयाबी हासिल की थी। पार्टी नेताओं का मानना है कि राज्य में राजनीतिक लामबंदी के पारंपरिक केंद्र ब्रिगेड परेड मैदान में वापसी मजबूत प्रतीकात्मक महत्व रखेगी और आगामी महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले से पहले कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने में मदद करेगी।

Read More ग्रेट निकोबार परियोजना पर राहुल गांधी ने मांगा सरकार से जवाब : परियोजना के तहत लाखों पेड़ों की कटाई और 160 वर्ग किलोमीटर वर्षावन क्षेत्र को किया जा रहा खत्म, बोले- आदिवासी समुदायों के अधिकारों की हो रही अनदेखी

अपनी चुनावी योजना के साथ-साथ, राज्य भाजपा उम्मीदवारों के चयन के काम में भी तेजी ला रही है। सूत्रों ने बताया कि जिला इकाई को इस महीने सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम राज्य नेतृत्व को भेजने को कहा गया है। हर जिले से हर सीट के लिए तीन नामों की सिफारिश करने की उम्मीद है। कुछ सीटों के लिए और भी सुझाव मिल सकते हैं। इसके बाद राज्य इकाई नामों की जांच करेगी और उन्हें शॉर्टलिस्ट करेगी, फिर पूरी सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी।

Read More ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ देश की प्रतिबद्धता का दिया संदेश, भारत अब सिर्फ़ बयान जारी नहीं करता बल्कि आगे बढ़कर निर्णायक कार्रवाई भी करता है : राजनाथ सिंह

इस बीच केंद्रीय भाजपा अलग-अलग सर्वेक्षण एजेंसियों से मिले इनपुट को ध्यान में रखेगी और उन्हें जिला स्तर की सिफारिशों से क्रॉस-चेक करेगी। पार्टी के अंदर के लोगों ने इशारा किया है कि केंद्रीय नेतृत्व मार्च के दूसरे हफ्ते से अलग-अलग चरण में उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर सकती है।

शनिवार को भाजपा के साल्ट लेक कार्यालय में हुई कोर कमेटी की बैठक में रथ यात्रा प्रोग्राम, ब्रिगेड रैली और उम्मीदवार चुनने की प्रक्रिया सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मीटिंग में केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र यादव, सह पर्यवेक्षक बिप्लब देब, राज्य के नेता शमिक भट्टाचार्य, सुवेंदु अधिकारी आदि शामिल हुए। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग।...
पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता
ट्रंप ने की जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा : चांसलर से मतभेद के बाद उठाया कदम, 6 महीनों के भीतर होगी वापसी
राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक
गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध
सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस को झटका : याचिका पर आदेश देने से इनकार, चुनाव आयोग के निर्णय को दी थी चुनौती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन