उमर खालिद, शरजील इमाम की जमानत नामंजूर होने पर भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा-टुकड़े टुकड़े गैंग में दुख का माहौल

सुप्रीम कोर्ट का फैसला: भाजपा ने 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' पर साधा निशाना

उमर खालिद, शरजील इमाम की जमानत नामंजूर होने पर भाजपा का कांग्रेस पर तंज, कहा-टुकड़े टुकड़े गैंग में दुख का माहौल

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत खारिज होने पर खुशी जताई। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए दिल्ली दंगों को एक सुनियोजित 'हिंदू विरोधी' साजिश करार दिया।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत नामंजूर होने पर कांग्रेस पर तंज कसा है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा, शीर्ष अदालत के निर्णय के बाद से देश के टुकड़े टुकड़े गैंग में दुख का माहौल है।

पूनावाला ने कहा कि आज शीर्ष अदालत का एक निर्णय आया है, जिसके बाद देश के टुकड़े-टुकड़े गैंग को बड़ा दुख और दर्द महसूस हो रहा है। उमर खालिद और शरजील इमाम के लिए सिर्फ कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम से नहीं, बल्कि विदेश से भी बहुत सारे पत्र और संवेदनाएं प्रकट हो रही थी। आज उन दोनों आरोपियों को उच्चतम न्यायालय ने किसी भी प्रकार की राहत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत को नामंजूर कर दिया है।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि शीर्ष अदालत ने इसके साथ यह भी कहा कि जिस प्रकार का अपराध उन्होंने किया है, आतंकवाद और दिल्ली को जलाने के जो भी आरोप उन पर लगाए गए हैं, वो प्रथम दृष्टया सही साबित होते हैं। ये कोई आम अपराध नहीं, बल्कि देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला बहुत ही गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से दोनों आरोपियों ने यह कृत्य किए, वह दिखाता है कि जिस तरह से दिल्ली में दंगे किए गए वह पूरी तरह से व्यवस्थित और संगठित है। उन्होंने कहा कि यह दरअसल संयोग नहीं बल्कि सोची समझी और हिंदू विरोध का और वोटबैंक फैक्टर का सबसे बड़ी साजिश थी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग पंजाब में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन : नेताओं के खिलाफ व्यक्त किया रोष, कार्यकर्ताओं ने की सार्वजनिक माफी की मांग
मुद्दे को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस नेताओं और विधायकों के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे...
Weather Update : प्रदेश में फिर बारिश के आसार, धीरे-धीरे कम होगा सर्दी का असर  
इंटरनेशनल मार्केट की गिरावट का असर : सोना और चांदी कमजोर, जानें कितने गिरे भाव
मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन : किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के किए फैसले, संबंधित फाइलों पर किए हस्ताक्षर
किसान सारथी 2.0 संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यशाला : डिजिटल कृषि को मिलेगा बढ़ावा, किसानों को घर बैठे उपलब्ध होगी उन्नत तकनीकी जानकारी
छत्तीसगढ़ में निवेश और औद्योगिक विकास के अपार अवसर, उद्यमियों को मिला न्योता
किसानों के लिए आमदनी की असीम संभावनाओं के द्वार खोलेगा आंवला, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन और प्रदर्शनी होगी