कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की मांग को लेकर घमासान जारी, दिल्ली में डटे विधायक

कर्नाटक में सीएम बदलने की मांग तेज

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की मांग को लेकर घमासान जारी, दिल्ली में डटे विधायक

कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलाव की मांग के बीच खींचतान बढ़ गई है। रविवार देर शाम छह से अधिक कांग्रेस विधायक फिर दिल्ली पहुंचे। पिछले एक सप्ताह से डीके शिवकुमार समर्थक विधायक दिल्ली आकर आलाकमान से सिद्दारमैया के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। विधायक बजट आवंटन, टिकट वितरण और सत्ता साझेदारी को लेकर असंतोष जता रहे हैं। उधर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संकेत दिया है कि जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा।

नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने की मांग को लेकर खींचतान जारी हैं और इसी बीच छह से ज्यादा कांग्रेस विधायक रविवार देर शाम  दिल्ली पहुंचे। पिछले एक सप्ताह से कांग्रेस विधायकों का दिल्ली आना जारी है।

सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक कांग्रेस में राजनीति इन दिनों काफी तेज हो चुकी है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक विधायक मुख्यमंत्री बदलने की मांग को लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान का दरवाजा खटखटा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब शिवकुमार गुट के विधायक दिल्ली आये हैं। 

दिल्ली में जुटे सभी विधायक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के खिलाफ असंतोष जता रहे हैं। विधायकों का मानना है कि, पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। आलाकमान को इस मामले में फैसला लेना चाहिए। ये विधायक आलाकमान के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, विधायकों का गुस्सा बजट आवंटन, टिकट वितरण और सत्ता में साझेदारी जैसे मुद्दों को लेकर है।

गौरतलब है कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बेंगलुरू में स्थानीय नेताओं के साथ बैठकों में व्यस्त हैं। कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलाव पर श्री खरगे ने कहा है कि, जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा।

Read More विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान  जानें कब खत्म होगा ईरान के साथ युद्ध? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात, बनाया ये धांसू प्लान 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि ईरान के विरुद्ध सैन्य अभियान कब समाप्त होगा, इसका फैसला वह...
मतदाता सूची बदलाव को लेकर कोलकाता में टीएमसी और चुनाव आयोग में तीखी नोकझोंक, अपनी बात नहीं रखने का लगाया आरोप
तरुण खटीक लिंचिंग के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की मांग
राहगीरों से मारपीट कर मोबाइल व रुपये छीनने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक व दो मोबाइल बरामद
रणथंभौर का बाघ टी-2407 फिर आबादी के करीब : रामसिंहपुरा के खेत में दिखा, नाहरगढ़ होटल के पास भी आया था नजर
आबकारी नीति मामला: दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत की टिप्पणियों पर लगाई रोक; अ​रविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को नोटिस जारी, 16 मार्च को होगी सुनवाई
धुलंडी के दिन हुआ जन्म : मां और शावक पूरी तरह स्वस्थ, सुरक्षा के लिए नर हिप्पो ‘राजा’ को रखा गया अलग