गोण्डा में घाघरा-सरयू उफान पर: मगरमच्छों की दहशत से सहमे तटवर्ती गांव, प्रशासन हाई अलर्ट पर

SDRF और PAC को किया गया तैनात

गोण्डा में घाघरा-सरयू उफान पर: मगरमच्छों की दहशत से सहमे तटवर्ती गांव, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पहाड़ी बारिश के कारण घाघरा और सरयू नदियां उफान पर हैं, जिससे तटबंधों पर मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर जारी है। निचले इलाकों के खेतों में पानी भरने के साथ ही नदी से निकले आदमखोर मगरमच्छों के हमलों से ग्रामीणों में भारी दहशत है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने 28 चौकियों को हाई अलर्ट पर रखा है।

गोण्डा। पहाड़ों पर हो रहीं बारिश और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर हो रही तेज बारिश से जहां उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में घाघरा और सरयू समेत करीब एक दर्जन नदियां उफान पर हैं वहीं घाघरा में विशालकाय मगरमच्छों व घडियालों के दिखने से और बाढ़ की आशंका से तटवर्ती गांवों के लोग खौफजदा हैं। जिले के कर्नलगंज और तरबगंज तहसीलों में बह रहीं घाघरा और सरयू नदियों का जलस्तर इन दिनों मानसून के दौरान लगातार बढ़कर निचले इलाकों के ग्रामीणों की धड़कने बढ़ा रहा हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार,एल्गिन ब्रिज पर घाघरा खतरे के निशान से करीब एक मीटर नीचे और अयोध्या के किनारे नवाबगंज में बह रहीं सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान को छूने को बेताब हैं।

आपदा प्रबंधन सूत्रों के अनुसार, दोनों नदियों के तेज बहाव और ठोकरों से एल्गिन -चड़सड़ी ,आदमपुर-रेवली,भिखारीपुर-सकरौर और परसपुर-धौरहरा समेत चारों तटबंधों पर रेनकट्स, दरारों और रिसाव से बचाने के लिये लगातार बोल्डरों,बालू की बोरियों व अन्य संसाधनों से युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य चल रहा हैं। हालांकि बरसात और नदी के बहाव से काशीपुर नकहरा,प्रतापपुर,जड़कुइया,रायपुरमाझा,ससनौली मोहम्मदपुर व अन्य क्षेत्रों के खेतों में जलभराव होने लगा हैं। जिससे हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि प्रभावित हैं। संपर्क मार्गों पर जलजमाव से कई पुरवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कटने लगा हैं।

इधर,उमरीबेगम गंज थानाक्षेत्र में एक युवक को घाघरा में छिपे मगरमच्छ नें अपना शिकार बना लिया। इसके अलावा एक मासूम बच्ची को नदी से निकलकर बाहर आये मगरमच्छ के चंगुल से बड़ी मशक्कत से ग्रामीणों नें बचा लिया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन नें बताया कि नदियों और बरसाती गड्ढों में निकल रहे जलचर जंतुओं और विषैले जंतुओं को लेकर तटवर्ती ग्रामीणों को सतर्क किया गया हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल बाढ़ की स्थिति नहीं हैं लेकिन किसी भी विषम परिस्थियों से निपटने के लिये जिले की सभी अठ्ठाइस बाढ़ चौकियों समेत चिकित्सा विभाग पशुपालन विभाग और प्रशासनिक अमले को एलर्ट मूड पर रखा गया हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि एसडीआरएफ,पीएसी,पुलिस और अन्य गोताखोरों को सतर्क रहने को कहा गया हैं। रेलवे सूत्रों के अनुसार, बरसात की भयंकर स्थिति से रेललाइन के नीचे कई स्थानों पर मिट्टी धंसने की आशंका के चलते प्रभावित इलाकों से गुजर रही लाइनों पर पेट्रोमैन लगातार गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोण्डा -लखनऊ रेल प्रखंड के मध्य पड़ने वाली घाघरा व सरयू नदियों के जलस्तर खतरे के निशान पार करने पर रेलगाड़ियों की रफ्तार नदियों के ब्रिज पर धीमी कर दी जायेगी।

Read More शिंदे अस्पताल में भर्ती : विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही देखभाल, हालत स्थिर

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2025 का प्रथम चरण रविवार को जयपुर में शांतिपूर्ण ढंग से...
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत
जनसहभागिता से सिंधी कैंप बस स्टैंड पर चला 'पिंक ड्राइव 2.0' सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील
गोण्डा में घाघरा-सरयू उफान पर: मगरमच्छों की दहशत से सहमे तटवर्ती गांव, प्रशासन हाई अलर्ट पर