जयपुर में 'गोरधन के जूते' का शानदार मंचन, सामाजिक संदेश ने जीता दर्शकों का दिल

अंधविश्वास और रूढ़िवादिता पर तीखा प्रहार

जयपुर में 'गोरधन के जूते' का शानदार मंचन, सामाजिक संदेश ने जीता दर्शकों का दिल
जयपुर के महाराणा प्रताप सभागार में देशराज गुर्जर द्वारा निर्देशित नाटक 'गोरधन के जूते' का सफल मंचन किया गया। दर्शकों से खचाखच भरे हॉल में इस नाटक ने रूढ़िवादी सामाजिक सोच, विवाह की पारंपरिक कुप्रथाओं और मानवीय संवेदनाओं को बेहद मजाकिया लेकिन गंभीर अंदाज में पेश कर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया।

जयपुर। जयपुर के महाराणा प्रताप सभागार में नाटक "गोरधन के जूते" का सफल मंचन हुआ। कार्यक्रम में 400 से अधिक दर्शक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और नाटक को खूब सराहा गया।

नाटक की कहानी

एक छोटे गाँव में सरपंच बंसी अपनी बेटी मथरा के विवाह की तैयारी में जुटा है। विवाह से पहले मथरा के बड़े पैरों के लिए उपयुक्त चप्पल न मिलना पूरे गाँव में बड़ा मुद्दा बन जाता है। संकीर्ण सोच और अंधविश्वास के बीच यह छोटी-सी समस्या बड़ा सामाजिक प्रश्न बन जाती है, जब सुझाव आता है कि दुल्हन को जूते पहनाकर विदा किया जाए। नाटक उजागर करता है कि समाज व्यक्ति की भावनाओं से ज़्यादा परंपरा और दिखावे को महत्व देता है। लेखक-निर्देशक देशराज गुर्जर की इस प्रस्तुति ने हास्य के साथ सामाजिक समानता, आत्मस्वीकृति और मानवीय संवेदनाओं पर गंभीर संदेश दिया। अंत में सभी कलाकारों और सहयोगियों का सम्मान एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया