कंपनियों ने डीजल की कीमतों में फिर की बढ़ोतरी

55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है

कंपनियों ने डीजल की कीमतों में फिर की बढ़ोतरी

कंपनियों ने डीजल की कीमतों में फिर की की बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश में तेल विपणन करने वाली कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर 50 और 55 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कंपनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के साथ यहां पेट्रोल 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि पेट्रोल 98.61 और डीजल 89.87 की कीमत पर था।

तेल कंपनियों ने 137 दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू कर दी है, जिससे अब तक बीते छह दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमत पांच बार बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम इस बढ़ोतरी से 113.88 और 98.13 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के कारण वैश्विक स्तर पर तेल और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बाधित होने की आशंका में इनकी कीमतों में उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल इसके कारण 13 वर्षो के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लंदन ब्रेंट क्रूड 120.65 डालर प्रति बैरल पर और अमेरिकी क्रूड 0.23 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 112.60 डालर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक दशक पहले जिस रोहित...
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान
दिल्ली में घने कोहरे की चादर : धुंध के बीच दृश्यता प्रभावित होने से कई उड़ानें रद्द, बहुत खराब श्रेणी में एक्यूआई