दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का कहर, आज भी 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 200 से अधिक के समय में बदलाव

CAT-3 सिस्टम के जरिए केवल प्रशिक्षित पायलट ही परिचालन कर पा रहे हैं।

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे का कहर, आज भी 150 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 200 से अधिक के समय में बदलाव

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर दृश्यता 50 मीटर रह गई, जिससे 150 उड़ानें रद्द और 200 से अधिक देरी का शिकार हुईं।

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह करीब 150 उड़ानें रद्द रहीं और 200 से अधिक में देरी की खबर है। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, सुबह 8.30 बजे तक दूसरे शहरों से दिल्ली आने वाली कम से कम 75 और दिल्ली से प्रस्थान करने वाली लगभग इतनी ही उड़ानें रद्द रहीं। इनके अलावा, आगमन और प्रस्थान मिलाकर 200 से अधिक उड़ानों में विलंब की सूचना है। 

मौसम विभाग के अनुसार, रात ढाई बजे के बाद हवाई अड्डे पर दृश्यता 600 मीटर से घटकर 50 मीटर रह गयी। इसमें सुबह 9.30 बजे के बाद सुधार होने की उम्मीद है। 

दिल्ली हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि रात तीन बजे से उपकरण समर्थित सुविधा के तहत कैट-3 की प्रक्रिया में उड़ानों को परिचालन शुरू कर दिया गया है जो अब भी जारी है। इसका मतलब है कि जो विमान कैट-3 से लैस हैं और जो पायलट इसके लिए प्रशिक्षित हैं वही इस दौरान लैंडिंग या टेकऑफ कर सकते हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर ईरान की बैंकों पर हमले की चेतावनी: गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, आईबीएम और ओरेकल जैसी कंपनियां भी निशाने पर
ईरान ने अमेरिका और इजरायल से जुड़े आर्थिक केंद्रों और बैंकों को निशाना बनाने की धमकी दी है। रिवोल्यूशनरी गार्ड्स...
प्रदेश में आग उगली गर्मी : पढ़ें कब से मिलगी राहत, मेघगर्जन के साथ होगी हल्की बारिश; चलेगी धूल भरी आंधी
बाजार में कोहराम: पश्चिम एशिया संकट के दबाव में शेयर बाजारों में फिर बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1342 अंक लुढ़ककर 76,863 पर हुए बंद
दो लाख में मरम्मत के बाद भी जर्जर कक्षा-कक्ष, असुरक्षित नौनिहाल
राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना में संशोधन, टेक्सटाइल इकाइयों को मिलेगा पेरोल सब्सिडी का लाभ
करणी विहार थाना व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई : चोरी-नकबजनी गिरोह का पर्दाफाश, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
महिला के लिए नई जिंदगी लाए सड़क के गड्ढे : डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था ‘ब्रेन डेड’, झटका लगने से होने लगी हलचल