किसान आत्महत्या मामला: दो उप निरीक्षक निलंबित, अन्य 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

किसान आत्महत्या मामले में पुलिस पर कार्रवाई

किसान आत्महत्या मामला: दो उप निरीक्षक निलंबित, अन्य 10 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

ऊधम सिंह नगर में किसान आत्महत्या के बाद गंभीर आरोपों से घिरे पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो उपनिरीक्षकों को निलंबित और दस पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया।

रूद्रपुर। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले के किसान की आत्महत्या और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर लगे गंभीर आरोप के बाद पुलिस महकमा तुरंत हरकत में आ गया और एसएसपी ने आईटीआई थाना के साथ ही पेगा चौकी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया है, जबकि 10 अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया है। 

ऊधम सिंह नगर जिले के पेगा निवासी किसान सुखवंत सिंह ने सोमवार को नैनीताल से लौटते वक्त काठगोदाम थाना के अंतर्गत गौला पार में बेहद कड़ा कदम उठाते हुए एक होटल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले सुखवंत ने एक वीडियो बना कर उसके साथ जमीन खरीदने के नाम पर चार करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उसने वीडियो में धोखाधड़ी करने वालों के नाम भी उजागर किये हैं। यही नहीं ऊधम सिंह नगर के एसएसपी मिश्रा और आईटीआई और पेगा चौकी के पुलिस कर्मियों पर स्पष्ट तौर पर बेहद गंभीर आरोप लगाये हैं। 

वीडियो में सुखवंत ने आरोप लगाया गया कि वह एसएसपी के अलावा अन्य पुलिस कर्मियों से मिला और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की लेकिन किसी ने भी उसकी नहीं सुनी। उलटा उसे ही पुलिस कर्मियों ने डांटा और फटकार कर भगा दिया। उसने एसएसपी पर भी बेहद गंभीर आरोप लगाये। 

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर जारी होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आज एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और उप निरीक्षक प्रकाश बिष्ट पर किसान मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए दोनों को निलंबित करने के आदेश दे दिये, जबकि शेष 10 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। आईटीआई थाना और पेगा चौकी के जिन पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है उनमें पेगा चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, अतिरिक्त उप निरीक्षक सोमवीर सिंह, आरक्षी भूपेन्द्र सिंह, आरक्षी दिनेश तिवारी, मुख्य आरक्षी शेखर बनकोटि, आरक्षी सुरेश चंद्र, आरक्षी राजेन्द्र गिरी, आरक्षी दीपक प्रसाद और आरक्षी संजय कुमार शामिल हैं।

Read More भारत-अमेरिका ने रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दोहराई प्रतिबद्धता, जनरल द्विवेदी ने कहा-दोनों सेनाओं के बीच रणनीतिक सहयोग को और सुदृढ़ करने पर सार्थक चर्चा हुई

Post Comment

Comment List

Latest News

दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग दवा विक्रेताओं का राज्यव्यापी बंद का ऐलान, औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से हस्तक्षेप की मांग
औषधि व्यापार और जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को लेकर राजस्थान केमिस्ट एलायंस ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग।...
पत्रकार सम्मान समारोह : सत्य, साहस व संवेदना के साथ राष्ट्र सेवा करें पत्रकार, देवनानी ने कहा- आज सबसे सच्चा होने की आवश्यकता
ट्रंप ने की जर्मनी से अमेरिकी सैनिकों की वापसी की घोषणा : चांसलर से मतभेद के बाद उठाया कदम, 6 महीनों के भीतर होगी वापसी
राज्य बजट व्यय में 83.68 प्रतिशत राशि खर्च, पिछले वर्ष की तुलना में 17.52 प्रतिशत अधिक
गर्मी में खास ‘फालसा’ की एंट्री : थोक भाव 150 से 170 रुपए किलो, अजमेर-पुष्कर से पहुंच रहा मंडी; अल्प समय के लिए ही बाजार में होगा उपलब्ध
सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस को झटका : याचिका पर आदेश देने से इनकार, चुनाव आयोग के निर्णय को दी थी चुनौती
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिला कुम्हार-कुमावत-प्रजापत समाज का प्रतिनिधिमंडल, ‘माटी राजस्थान री’ पुस्तक का विमोचन