सोनिया-प्रियंका से घर पर मिली हरियाणा की किसान महिलाएं

राहुल गांधी ने किया वीडियों शेयर

सोनिया-प्रियंका से घर पर मिली हरियाणा की किसान महिलाएं

हरियाणा की किसान महिलाएं एवं पुरुषों का एक दल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से दस जनपथ पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उपहार भी दिए।

नई दिल्ली। हरियाणा की किसान महिलाएं एवं पुरुषों का एक दल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से दस जनपथ पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें उपहार भी दिए।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद यह जानकारी देते हुए बताया कि किसानों के इस दल में उनके परिवार के लिए इतनी जबरदस्त आत्मीयता थी कि वे अपने साथ घर पर बना घी, अचार आदि उपहार लेकर के भी आए अत्यंत घुल मिलकर गांधी और प्रियंका से बातचीत की।

गांधी ने कहा कि कुछ दिन पहले जब भारत जोड़ो यात्रा को जारी रखते हुए हम सोनीपत के एक गांव पहुंचे तो वहां के किसानों से मुझे बहुत प्यार और अपनापन मिला - खास कर किसान बहनों से। उन्होंने घर से बना कर लाया  खाना खिलाया और परिवार के हिस्से की तरह सम्मान दिया। बस एक इच्छा जताई - दिल्ली देखने की। ये उनकी रोटी का ऋण था, उनके प्यार और सम्मान का कर्ज, चुकाता कैसे नहीं। सभी को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, सोनिया गांधी जी के घर पर आमंत्रित किया और सभी बहुत खुशी के साथ आईं, इसके लिए उनका बहुत आभारी हूं।

Read More नोएडा में निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा : 7वीं मंजिल पर काम कर रहे 2 मजदूरों की नीचे गिरने से मौत, एक गंभीर घायल

उन्होंने कहा कि गौर करने वाली बात है कि वे सब कुछ न कुछ उपहार भी ले कर आईं थीं - कोई शुद्ध देसी घी, तो कोई घर का बना अचार - ऐसा होता है हमारे देश के किसानों का प्यार। आते ही वो मां और प्रियंका से घुल मिल गईं, जैसे सालों से उन्हें जानती हों। उनका हाल पूछा, अपना हाल सुनाया, सबने साथ खाना खाया और उन्होंने दिल्ली दर्शन भी किए।

Read More प्रयागराज में 14 साल की नाबालिग स्कूली छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच शुरू

गांधी ने आगे कहा कि देश की समस्याओं से ले कर मेरे और प्रियंका के बचपन की नोक झोंक तक कई बातें हुई उनसे-और मुझे ये देख कर बहुत खुशी हुई कि वो हर बात से कितनी अवगत हैं, हर मुद्दे की जानकारी है। कानूनों से लेकर हर सरकारी नीति तक। जीएसटी और महंगाई से तो हर किसान परेशान है। हरियाणा में अग्निवीर के कारण युवाओं की परेशानी भी देख रहे हैं। वो मां और प्रियंका से प्रभावित थीं और मैं उन सभी की शक्ति देख कर - सच में, किसी भी काम को ले कर महिलाएं अगर मन बना लें, तो फिर उनके लिए कुछ नामुमकिन नहीं। भावुक हूं, सभी का प्यार पा कर, और उनकी मेजबानी करने के सौभाग्य से।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की सीएमआर में बैठक, अधिकारियों को दिए नवीन पर्यटन स्थलों की संभावनाएं तलाशते हुए कार्ययोजना बनानें के आदेश
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्वी राजस्थान के विकास हेतु समीक्षा बैठक की। उन्होंने रणथम्भौर, केवलादेव और लोहागढ़ किले जैसे स्थलों...
हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी