फिटजी ने छात्रों से लाखों रुपए फीस वसूली और बाद में सेंटर कर दिया बंद

अध्ययनरत सैंकड़ों छात्र मुश्किल में आ गए

फिटजी ने छात्रों से लाखों रुपए फीस वसूली और बाद में सेंटर कर दिया बंद
राजधानी से सटे गाजियाबाद में कोचिंग संस्थान फिटजी ने पहले तो छात्रों से फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए और बाद में अचानक सेंटर को बंद कर दिया

नई दिल्ली। राजधानी से सटे गाजियाबाद में कोचिंग संस्थान फिटजी ने पहले तो छात्रों से फीस के नाम पर लाखों रुपए वसूल लिए और बाद में अचानक सेंटर को बंद कर दिया। परेशान एवं गुस्साए अभिभावकों की ओर से पुलिस में शिकायत करने पर प्रशासन ने संस्थान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। असल में गाजियाबाद के राजनगर जिला केन्द्र (आरडीसी) इलाके में संचालित फिटजी कोचिंग सेंटर अचानक बंद हो गया। जिससे सेंटर में अध्ययनरत सैंकड़ों छात्र मुश्किल में आ गए हैं। बाद में छात्रों के परेशान अभिभावकों की शिकायत पर कोचिंग सेंटर के चार वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि यह कोचिंग बिना किसी पंजीकरण के चल रहा था। लेकिन इसके अचानक बंद हो जाने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र का भविष्य संकट में आ गए। 

अधिकारियों के अनुसार राजनगर जिला केंद्र में स्थित इस सेंटर ने करीब 800 छात्रों में से प्रत्येक से साढ़े तीन से पांच लाख रुपए तक अग्रिम फीस वसूल ली। कोचिंग सेंटर के छात्र इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। सेंटर के संचालन को लेकर शिकायत मिलने पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) के निदेर्शों के बाद शिक्षा विभाग की एक टीम ने कोचिंग सेंटर के रिकॉर्ड को खंगाला। लेकिन दिए गए पते पर फिटजी सेंटर के लिए कोई पंजीकरण नहीं पाया गया। जो यूपी कोचिंग विनियमन अधिनियम- 2002 का उल्लंघन है। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार सेंटर पर पिछले कई महिनों से शिक्षक नहीं है। उनका वेतन नहीं मिलने से वह सेंटर छोड़कर चले गए।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान, मदन राठौड़ ने किया पौधारोपण विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का ‘एक पेड़ माँ के नाम अभियान, मदन राठौड़ ने किया पौधारोपण
विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा ने प्रदेशभर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित। प्रदेश...
सैलजा का केंद्र पर बड़ा हमला: जीडीपी के 60 प्रतिशत से अधिक कर्ज पर पहुंची सरकार, अर्थव्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की मांग 
यूक्रेन के यूरोपीय संघ प्रवेश को हरी झंडी: हंगरी ने पहले वार्ता क्लस्टर को दी मंजूरी, कीव के साथ हुआ ऐतिहासिक समझौता
बिहार : कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव, चपेट में आने से 12 से अधिक लोग बीमार
अजमेर रेल मंडल में पर्यावरण दिवस: डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया पौधारोपण, बांटे जूट के बैग
बगरू क्षेत्र में पकड़े बिजली चोरी के 5 मामले, लगाया 14 लाख 56 हजार रूपए का जुर्माना
नोएडा में बहुमंजिला इमारत में लगी आग : फ्लैट में मची अफरा-तफरी, आग के विकराल रूप से लोगों में फैली दहशत