हमने रंग दे बसंती नहीं बनाई, फिल्म ने हमें बनाया : राकेश मेहरा

मेहरा के पिता की पहली नौकरी एक थिएटर में टॉर्चमैन की थी

हमने रंग दे बसंती नहीं बनाई, फिल्म ने हमें बनाया : राकेश मेहरा

जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को देश विदेश की फिल्मों की जेएलएन मार्ग स्थित एक सिनेमा हॉल में स्क्रीनिंग हुई

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन शनिवार को देश विदेश की फिल्मों की जेएलएन मार्ग स्थित एक सिनेमा हॉल में स्क्रीनिंग हुई। इस दौरान 80 फिल्मों के चयनित कार्यक्रम में 18 फीचर फिक्शन, 37 शॉर्ट फिक्शन और 9 प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग हुई। इस मौके पर प्रसिद्ध फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने एक विशेष सत्र भाग लेते हुए अपने विचार प्रकट किए। मेहरा ने बताया कि हमने रंग दे बसंती नहीं बनाई, फिल्म ने हमें बनाया है। मेहरा ने बताया कि उनके पिता की पहली नौकरी एक थिएटर में टॉर्चमैन की थी, जिसने उनके परिवार का कला से रिश्ता स्थापित किया। यह व्यक्तिगत किस्सा उस वार्तालाप की शुरुआत थी, जो व्यक्तिगत और सिनेमाई इतिहास के परिदृश्य में आगे बढ़ी।

मेहरा ने कहा कि फिल्म निर्माण के प्रति मेरा दृष्टिकोण खुद को असफल होने की अनुमति देना है। हर प्रोजेक्ट में केवल बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय पूरी तरह से प्रक्रिया में डूब जाना आवश्यक है। इसी सोच ने उन्हें अपने करियर में साहसिक रचनात्मक जोखिम लेने की क्षमता दी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी जल्द जारी होगी IPS तबादला सूची, अहम पदों पर नए चेहरों की तैयारी
प्रदेश में जल्द ही आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने की संभावना है। उच्च स्तर पर नामों को लेकर...
कलेक्टर संदेश नायक का जेके लोन अस्पताल निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
युवा कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू, नए सदस्य जोड़ने का मांगा प्लान
टालमटोल के बाद जातिगत जनगणना कराने पर सहमत भाजपा सरकार : जातिगत जनगणना की रूपरेखा अब तक अस्पष्ट, जयराम ने सरकार के रख में आए बदलाव को बताया 'नाटकीय यू-टर्न'
राज्य की स्थानीय निकायों के लिए बड़ी चुनौती बन रहा स्वच्छता सर्वेक्षण, मापदंडों के अनुसार कचरा संग्रहण और प्रोसेसिंग को सख्ती से लागू करने की ज़रूरत
मकान से नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
सात साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को बीस साल की कैद, एक लाख दस हजार रुपए का जुर्माना