जल्द अमीर बनने के जुनून में पकड़ी अपराध की राह, चार आरोपी गिरफ्तार 

साइबर शील्ड अभियान के तहत चार आरोपी गिरफ्तार

जल्द अमीर बनने के जुनून में पकड़ी अपराध की राह, चार आरोपी गिरफ्तार 
विश्वकर्मा थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। रवि शंकर योगी और विनोद कुमार मीणा ने दुकान किराए पर लेकर ठगी की, जबकि मेहर खान और सूरज मीणा कमीशन पर खाते व एटीएम से पैसे निकालते थे। पुलिस ने मोबाइल और चैक बुक बरामद की।

जयपुर। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने साइबर शील्ड अभियान के तहत मामला दर्ज चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही दो अन्य लोगों को शांतिभंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम हनुमान प्रसाद ने बताया कि रवि शंकर योगी (24) निवासी टोडाभीम करौली हाल कच्ची बस्ती रोड नम्बर-17, विनोद कुमार मीणा (28) निवासी लक्ष्मी नगर अखैपुरा, मेहर खान निवासी वीकेआई आकेड़ा डूंगर और सूरज मीणा निवासी बी कॉलोनी रोड नम्बर-17 को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी रवि शंकर योगी और विनोद कुमार मीणा विश्वकर्मा थाना क्षेत्र में एक दुकान किराए पर लेकर ठगी को अंजाम दे रहे थे, जहां पर दोनों ने ठगी की राशि निकालने के लिए दो आरोपी मेहर खान व सूरज मीणा को कमीशन पर खाता उपलब्ध कराने और एटीएम से पैसे निकालने के लिए रखा था। दोनों आरोपी ठगी की राशि एटीएम से निकालने के लिए व चाय की दुकानों व अन्य दुकानों से स्कैनर लाकर रवि व विनोद मीणा को उपलब्ध कराते थे। सूरज और मेहर खान स्कैनर धारक से नकद में या उसके एटीएम से रुपए लेकर रवि और विनोद मीणा को देते थे। इनके कब्जे से तीन मोबाइल, एक चैक बुक बरामद की है। 

2500 रुपए में दुकान किराए पर ली

आरोपी रवि शंकर और विनोद मीणा ने 2500 रुपए में दुकान किराए पर लेकर ठगी करना शुरू किया। जहां तलाशी के दौरान जल्द दौलतमंद बनने की किताब मिली। जब आरोपी रवि से इस किताब के बारे पूछताछ की तो बताया की उसे जल्दी से पैसे वाला बनना था तो अपने तथा अन्य लोगों के खातों में साइबर ठगी का पैसा मंगाता था। उस पैसे को एक सट्टे बाजी ऐप में लगा देता था। 

Read More इंटरनेशनल मार्केट में तेजी का असर : शुद्ध सोना और चांदी हुई महंगी, जानें क्या है भाव  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर देश में प्रदूषण का कहर : एक साल में 20 लाख मौतें, जयराम बोले- सरकार फिर भी खतरे से बेखबर
वायु प्रदूषण से 2023 में देश में करीब 20 लाख लोगों की मौत हुई। कांग्रेस ने फिक्की-ईवाई की रिपोर्ट का...
त्योहार पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, जयपुर से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन
दीपावली की रात आग का तांडव, कहीं दुकान तो कहीं ट्रक में लगी आग
जहरीली हवा को साफ दिखाने का खेल? सरकार पर AAP का हमला
भिवाड़ी की हवा में घुला जहर, AQI 300 पार
मिस्र में ट्रेनों की टक्कर के बाद चीख-पुकार : 7 लोगों की मौत, पलटे डिब्बों में फंसे यात्रियों की तलाश
महाराष्ट्र में दिवाली की रात इमारत बनी आग का गोला, 50 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू