केजरीवाल पर नहीं हुआ था किसी तरह का हमला, वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भागे : भाजपा

केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं

केजरीवाल पर नहीं हुआ था किसी तरह का हमला, वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भागे : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर किसी तरह का हमला नहीं हुआ है, बल्कि वह जनता से सवालों के बचने के लिए सभा स्थल से भाग गये थे। वर्मा ने कहा कि केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं। इसलिए उन्होंने हमले की झूठी कहानी रची है। उन्होंने कहा कि 12 साल की विधायकी के बाद भी केजरीवाल आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जब प्रचार को जाते हैं तो वहाँ जनता सवाल पूछती है और सवालों का जवाब देने की बजाय वह भाग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल का चुनाव प्रचार पंजाब से आई राशि और कार्यकर्ताओं पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह (केजरीवाल) नहीं चाहते कि आतिशी, मनीष सिसोदिया या सौरभ भारद्वाज चुनाव जीते, इसलिए उन्हें चुनाव प्रचार से हटा कर सिर्फ संवाददादा सम्मेलन और बैठकों में उलझा कर रखते हैं। इस दौरान दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर, पार्टी प्रवक्ता डॉ. ममता त्यागी मौजूद थे। कपूर ने कहा कि वर्मा नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव जीत रहे हैं और दिल्ली में भाजपा की बड़ी जीत का कारक बन रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए ₹10,000 करोड़ के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी...
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें
भारत-अमेरिका व्यापार मुद्दे पर निशिकांत दुबे ने दी राहुल गांधी को खुली बहस की चुनौती, टैरिफ संरचना को लेकर झूठ बोलने का लगाया आरोप
रेल सेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी, समस्तीपुर मंडल के बेतिया - कुमार बाग रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान में सत्ता परिवर्तन सबसे अच्छी बात होगी जो हो सकती है, परमाणु समझौता न होने पर भयावह परिणाम भुगतने की दी चेतावनी
Weather Update : 17 और 18 फरवरी को हो सकती है बारिश, मौसम में हो सकता है बदलाव 
सेंट्रल पार्क में गूंजे भोले बाबा के जयकारे, अनाथ आश्रम की बालिकाओं ने निकाली शिव रैली