भोजपुरी गायक समर सिंह के खिलाफ एफआईआर
आकांक्षा आत्महत्या मामला
बेटी की मृत्यु की सूचना पर सोमवार सुबह मुबंई से वाराणसी पहुंची मधु दुबे ने कहा कि उनकी पुत्री बहादुर थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकती।
वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने यहां सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आकांक्षा की हत्या हुई है।
बेटी की मृत्यु की सूचना पर सोमवार सुबह मुबंई से वाराणसी पहुंची मधु दुबे ने कहा कि उनकी पुत्री बहादुर थी और वह आत्महत्या नहीं कर सकती। उन्होंने सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक समर सिंह और उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ बेटी को प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया। मधु दुबे ने आरोप लगाया कि भोजपुरी गायक समर सिंह उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। अपर पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
18 Dec 2025 12:04:25
मुकेश के दो गोलों की मदद से मेजबान राजस्थान ने संतोष ट्रॉफी ग्रुप-I के मुकाबले में दमन-दीव को 6-0 से...

Comment List