बरेली: आजम खां के पीए सौरभ जायसवाल और सपा कोषाध्यक्ष पर FIR दर्ज

बरेली: आजम खां के पीए सौरभ जायसवाल और सपा कोषाध्यक्ष पर FIR दर्ज

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां के कथित पीए सौरभ जायसवाल, उसके भाई बरेली सपा जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल, पत्नी प्रिया उर्फ अर्पिता जायसवाल व मां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बरेली। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खां के कथित पीए सौरभ जायसवाल, उसके भाई बरेली सपा जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल, पत्नी प्रिया उर्फ अर्पिता जायसवाल व मां के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपितों के विरुद्ध रंगदारी, लूट, एससी-एसटी एक्ट व धमकी की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि सौरभ जायसवाल उनके भाई व सपा जिला कोषाध्यक्ष गौरव जायसवाल, पत्नी प्रिया उर्फ अर्पिता जायसवाल व मां के विरुद्ध बिथरी चैनुपर पुलिस ने दो जनवरी रात में धारा  506,392,386 व अनु जाति एवं जनजाति 3( 1) (द  ) और (3) व  ( ध) एक और प्राथमिकी लिखी है।

इससे पहले इंटरनेशनल सिटी निवासी पशु चिकित्सक डा. ओमप्रकाश वर्मा की पत्नी आरजू वर्मा ने 30 नवंबर को गौरव जायसवाल व उनकी पत्नी प्रिया के विरुद्ध प्राथमिकी लिखाई थी। आरोप था कि किराये पर मकान लेने के बाद आरोपियों ने उनके मकान कब्जा कर लिया। खाली करने की बात पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जांच बाद सीओ अनीता चौहान ने मामले में दोनों के विरुद्ध चार्जशीट लगा दी। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, जिससे उनका मन बढ़ गया। आरजू ने सोमवार को आइजी से शिकायत करते हुए बताया कि 30 दिसंबर की शाम वह घर के बाहर टहल रहीं थीं। तभी आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। सोने की चेन व मंगलसूत्र लूट लिया और 10 हजार रुपये महीने की रंगदारी मांगी। दिव्यांग बेटे से भी अभद्रता की। आरोपी सौरभ  ने धमकाते हुए कहा कि आजम खां का पीए हूं। योगी बाबा की सत्ता सदा के लिए नहीं है। तुम्हारे परिवार के साथ क्या होगा? सोच भी नहीं पाओगी। आरोपियों से पीड़ति ने जान माल का खतरा बताया। 

इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर संजय तोमर ने बताया कि शिकायती पत्र पर मामले में गौरव जायसवाल, सौरभ जायसवाल, प्रिया व उनकी मां के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई है। एससी-एसटी की धारा के चलते विवेचना सीओ करेंगीं।

Read More एक और हिंदू की मौत से थर्राया बांग्लादेश, आखिर कब होगा अल्पसंख्यकों के लिए पड़ोसी देश सुरक्षित? भारत ने की कड़ी आलोचना

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत