आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी : आपसी विवाद में 2 सगे भाई समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी : आपसी विवाद में 2 सगे भाई समेत 4 लोगों की गोली मारकर हत्या, एक घायल

बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है

बक्सर। बिहार में बक्सर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि शुक्रवार को अहियापुर गांव निवासी सुनील यादव (52) और उसके भाई विनोद यादव (48) का गांव के कुछ लोगों के साथ गिट्टी-बालू बेचने को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार अहले सुबह नहर के समीप अपराधियों ने सुनील यादव और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस घटना में सुनील यादव, विनोद यादव और वीरेन्द्र यादव (65) की मौत हो गई तथा 2 अन्य घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिये उत्तर प्रदेश के वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी में इलाज के दौरान मंटू सिंह (35) की भी मौत हो गई है। इस घटना के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अपराधी से खुलेआम गोलियां चलाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक पूर्व जनप्रतिनिधि की गाड़ी भी मौके पर खड़ी नजर आ रही है। इस वीडियो के सामने आने के बाद पूर्व जनप्रतिनिधि की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं, जिससे राजनीतिक तापमान भी बढ़ गया है।

इस बीच घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। परिजनों ने साफ कहा कि जब तक सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे शव नहीं उठाएंगे। इस विरोध के कारण करीब 10 किलोमीटर तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। उनकी अगुवाई में पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं और लगातार छापेमारी चल रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस वायरल वीडियो की तकनीकी जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।

इस बीच, बक्सर पहुंचे बिहार के मंत्री जनक राम ने महागठबंधन पर गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य अपराधों को महागठबंधन के समर्थकों का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिये। फिलहाल गांव में शांति बनी हुई है और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Read More मल्लिकार्जुन खड़गे-राहुल गांधी ने दी बैसाखी पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं, सुख और समृद्धि की कामना की

Tags: firing  

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल